उत्तराखंड Weather: अब गर्मी से राहत के आसार; आज कई जिलों में बारिश, आंधी और ओलावृष्टि का अलर्ट

Spread the love

 

 

त्तराखंड में मौसम ने एक बार फिर करवट लेने के संकेत दिए हैं। अधिकतम तापमान गिरने लगा है। साथ ही मंगलवार से और राहत के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार मंगलवार को राज्य के कई जिलों में बारिश, आंधी और ओलावृष्टि की संभावना जताई गई है। इसके अलावा ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी का भी अनुमान है ऐसे में गर्मी से राहत मिल सकती है। केंद्र की ओर जारी पूर्वानुमान के अनुसार उत्तरकाशी, नैनीताल, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों के कई स्थानों पर गरज-चमक के साथ बिजली गिरने, ओलावृष्टि और बारिश के साथ 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चल सकती हैं। इन जिलों के लिए ओरेंज अलर्ट जारी किया गया है और 4400 मीटर या उससे अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना है।

इसके अलावा अन्य पर्वतीय जिलों में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश होने के आसार हैं जबकि मैदानी जिलों में कहीं-कहीं बहुत हल्की से हल्की बारिश हो सकती है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि मौसम में बदलाव का सीधा असर मैदान से लेकर पहाड़ तक के तापमान में देखने को मिलेगा। शेष पर्वतीय क्षेत्रों में भी तेज बारिश और आंधी-तूफान की आशंका जताई गई है। उधर, हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर में भी कहीं-कहीं बिजली चमकने और तेज हवाएं चलने की संभावना है।

 

तीन से पांच डिग्री तक की आएगी गिरावट

बीते 24 घंटों के दौरान राज्य के मैदानी क्षेत्रों में अधिकतम तापमान सामान्य से काफी अधिक दर्ज किया गया जबकि पहाड़ी क्षेत्रों में भी तापमान सामान्य से ऊपर रहा। देहरादून की बात करें तो बीते रविवार को दिन का अधिकतम तापमान 39.2 डिग्री रिकॉर्ड किया गया था जो सोमवार को 37.9 डिग्री रहा। वहीं, आने वाले दिनों में प्रदेशभर के अधिकतम तापमान में तीन से पांच डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आने की संभावना है। 28 अप्रैल को राजधानी देहरादून में आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है।

और पढ़े  उत्तरकाशी: जिला पंचायत की बोर्ड बैठक, 27 करोड़ के प्रस्ताव पास, मानसून सीजन के लिए चिंतित दिखे सदस्य

यहां बहुत हल्की से हल्की बारिश, गरज और 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। अधिकतम तापमान करीब 37 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। आने वाले दिनों की बात करें तो तीन मई तक प्रदेशभर में मौसम का मिजाज कुछ ऐसे ही रहने का अनुमान है।


Spread the love
  • Related Posts

    देहरादून- कैबिनेट बैठक में आए 12 प्रस्ताव, पूर्ण साक्षर राज्य घोषित, उपनल कर्मियों से जुड़ा बड़ा फैसला

    Spread the love

    Spread the loveमुख्यमंत्री धामी की अध्यक्षता में गुरुवार को हुई मंत्रिमंडल की बैठक में 12 प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। बैठक की शुरुआत पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूड़ी…


    Spread the love

    देहरादून- सुभाषनगर चौक पर दर्दनाक सड़क हादसा, स्कूटी सवार व्यक्ति को ट्रक ने कुचला, घटनास्थल पर ही मौत

    Spread the love

    Spread the loveदेहरादून क्लेमनटाउन थाना क्षेत्र के सुभाषनगर चौक पर बृहस्पतिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में स्कूटी सवार व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद…


    Spread the love