देहरादून- विधानसभा अध्यक्ष ने की बैठक, कहा- 28 को विशेष सत्र के लिए सुरक्षा व्यवस्था के सभी इंतजाम करें

विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण ने 28 अप्रैल को एक दिन के विशेष सत्र के लिए सुरक्षा व यातायात व्यवस्था के सभी इंतजाम पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी विभागों के सहयोग से विशेष सत्र सफलतापूर्वक व गरिमामय ढंग से संपन्न कराया जाएगा। सत्र में नारी सम्मान-लोकतंत्र में अधिकार विषय पर चर्चा की जाएगी।

रविवार को विधानसभा में विस अध्यक्ष ने उच्च अधिकारियों की बैठक में विशेष सत्र के दौरान कानून व्यवस्था, वीआईपी एवं आगंतुक प्रबंधन, यातायात व्यवस्था, पार्किंग, फायर सेफ्टी, स्वास्थ्य सेवाएं, पेयजल, स्वच्छता, विद्युत आपूर्ति, संचार तंत्र, मीडिया प्रबंधन सहित सभी आवश्यक व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की। विस अध्यक्ष ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सत्र के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न हो, इसके लिए पूर्व तैयारियां समयबद्ध व जिम्मेदारी के साथ पूरी की जाए।
अध्यक्ष ने निर्देश दिए कि सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए सत्र के दौरान सुरक्षा, शांति एवं सुव्यवस्था बनाए रखें। यातायात सुचारु करने के साथ ही इस बात का ध्यान रखा जाए कि लोगों को किसी तरह की असुविधा न हो। बैठक में मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन, पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ, सचिव गृ़ह शैलेश बगोली, एडीजी लॉ एंड ऑर्डर वी. मुरुगेशन, आईजी गढ़वाल राजीव स्वरूप, विधानसभा के प्रभारी सचिव चंद्र पंत समेत अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
और पढ़े  हरिद्वार: राम मंदिर, अयोध्या के संतों को पांच कार्यक्षेत्रों में मिलेगा पूर्ण अधिकार, नई धार्मिक समिति गठित
  • Related Posts

    निठारी कांड: परिजनों की आशंका, 7 फीट का खोखा, दो गाठ वाली रस्सी, सुरेंद्र ने कैसे की आत्महत्या? बताया साजिश

    अल्मोड़ा से सुरेंद्र कोली का शव लेने के लिए जिला अस्पताल पहुंचे पूर्व जिला पंचायत सदस्य नारायण सिंह रावत और परिजनों ने इस घटना में साजिश होने की आशंका जताई…

    लाइसेंस होटल का, चल रहा था रेस्टोरेंट: एक ही बर्तन में पक रहा था वेज-नॉनवेज, मीट बिक्री पर लगी रोक

    खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन ने शनिवार को जिले में बड़ी कार्रवाई की है। इसमें होटल, रेस्टोरेंट, डेयरी, नमकीन इकाइयों और किराना प्रतिष्ठानों पर छापेमारी कर गंभीर अनियमितताओं पर कई…