नैनीताल- जनगणना के लिए सुपरवाइजर व प्रगणकों की टीम हुई गठित

नगणना 2027 के तहत सुपरवाइजर व प्रगणकों की टीम का गठन कर दिया गया है। इसके साथ ही तहसील क्षेत्र में प्रथम चरण का कार्य शुरू हो गया है। प्रथम चरण में मकान का सूचीकरण व गणना का काम किया जाएगा। तहसीलदार गिरीश चंद्र त्रिपाठी ने बताया कि प्रथम चरण का काम 24 मई तक पूर्ण करने का लक्ष्य रखा गया है।

 

रविवार को चार्ज अधिकारी जनगणना, तहसीलदार त्रिपाठी ने बताया कि जिला जनगणना अधिकारी डीएम नितिन सिंह भदौरिया के निर्देश के अनुसार किच्छा में जनगणना 2027 के प्रथम चरण का काम शुरू कर दिया गया है। इसके तहत मकान का सूचीकरण और मकान की गणना की जानी है। इसके लिए सुपरवाइजर और प्रगणकों की तैनाती की गई है। सुपरवाइजर व प्रगणक जनगणना के प्रथम चरण का काम 24 मई तक पूर्ण करेंगे। संबंधित क्षेत्र के राजस्व निरीक्षक व उपनिरीक्षक भी उनका सहयोग करेंगे। टीम को विभाग की ओर से आइकार्ड उपलब्ध कराए गए हैं। तहसीलदार ने बताया कि किसी भी तरह की समस्या आने पर लोग तहसील कार्यालय स्थित कंट्रोल रूम में समाधान करा सकते है।

और पढ़े  बढ़ी स्वास्थ्य विभाग की चिंता: उत्तरकाशी के 8 बच्चों में कॉक्ससैकी वायरस की पुष्टि, जल स्रोतों की निगरानी तेज
  • Related Posts

    निठारी कांड: परिजनों की आशंका, 7 फीट का खोखा, दो गाठ वाली रस्सी, सुरेंद्र ने कैसे की आत्महत्या? बताया साजिश

    अल्मोड़ा से सुरेंद्र कोली का शव लेने के लिए जिला अस्पताल पहुंचे पूर्व जिला पंचायत सदस्य नारायण सिंह रावत और परिजनों ने इस घटना में साजिश होने की आशंका जताई…

    लाइसेंस होटल का, चल रहा था रेस्टोरेंट: एक ही बर्तन में पक रहा था वेज-नॉनवेज, मीट बिक्री पर लगी रोक

    खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन ने शनिवार को जिले में बड़ी कार्रवाई की है। इसमें होटल, रेस्टोरेंट, डेयरी, नमकीन इकाइयों और किराना प्रतिष्ठानों पर छापेमारी कर गंभीर अनियमितताओं पर कई…