देहरादून- गर्मी के साथ प्रदेश में बिजली संकट गहराया, मांग में और उछाल, यूपीसीएल के छूटने लगे पसीने

र्मी बढ़ने के साथ प्रदेश में बिजली संकट गहराने लगा है। मांग के सापेक्ष उपलब्धता में यूपीसीएल के पसीने छूटने लगे हैं। हालात ये हैं कि मांग के सापेक्ष यूपीसीएल बाजार से 1.6 करोड़ यूनिट बिजली खरीदने के बावजूद 14 से 15 लाख यूनिट बिजली की आपूर्ति फिर भी नहीं कर पा रहा है।

 

बाजार में बिजली के दाम भी बढ़ गए हैं। प्रदेश में बिजली की मांग 4.6 करोड़ यूनिट से ऊपर पहुंच गई है। इसके सापेक्ष राज्य पूल से 90 लाख यूनिट और केंद्रीय पूल से 1.4 करोड़ यूनिट मिलाकर कुल 2.4 करोड़ यूनिट तक बिजली ही उपलब्ध हो पा रही है। बाकी करीब दो करोड़ यूनिट बिजली का इंतजाम यूपीसीएल बाजार व अन्य माध्यमों से कर रहा है।

इसके बावजूद 14 से 15 लाख यूनिट बिजली की कमी हो रही है, जिस कारण कटौती करनी पड़ रही है।बिजली किल्लत की वजह से हरिद्वार ग्रामीण क्षेत्रों में एक घंटा 10 मिनट, ऊधमसिंह नगर के ग्रामीण क्षेत्रों में एक घंटा 50 मिनट की कटौती की गई।

छोटे कस्बों लंढौरा, मंगलौर, लक्सर, बहादराबाद, ढकरानी, सेलाकुई, सहसपुर, विकासनगर, डोईवाला, कोटद्वार, ज्वालापुर, जसपुर, किच्छा, खटीमा, रामनगर, गदरपुर और बाजपुर में 15 मिनट से दो घंटे तक कटौती की गई। रुड़की शहर और काशीपुर में भी 20 मिनट तक बिजली गुल रही।

और पढ़े  उत्तराखंड: जनगणना के दूसरे चरण के लिए दो दिवसीय प्रशिक्षण पूरा, 16 से 30 नवंबर तक रहेगी स्वगणना की सुविधा
  • Related Posts

    हरिद्वार: लिव-इन में रह रही युवती को मारी गोली, एम्स ऋषिकेश रेफर, पार्टनर को निशाना बनाने पहुंचे थे हमलावर

    शहर कोतवाली क्षेत्र के मायापुर में शुक्रवार देर रात एक युवक को मारने आए हमलावर ने गोली चला दी। गोली युवक के साथ रह रही युवती के बाजू में जा…

    देहरादून: महिला ने गीत गाकर जताया PM मोदी का आभार, सीएम धामी बोले-हर शब्द में विश्वास, हर सुर में अपनापन

    देहरादून में आयोजित महिला संवाद कार्यक्रम के दौरान महिलाओं ने गीत के जरिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति आभार जताया। गीत में महिलाओं ने प्रधानमंत्री के प्रति अपने विश्वास और…