दिल्ली दुष्कर्म-हत्याकांड-: पुलिस ने घर में क्राइम सीन रीक्रिएट कर जुटाए बर्बरता के सबूत, गवाही ली

Spread the love

दिल्ली पुलिस को कैलाश हिल्स हाई प्रोफाइल दुष्कर्म और हत्या केस में आरोपी राहुल मीणा का मोबाइल उसके गांव से शनिवार को बरामद हो गया है। मृतक युवती का मोबाइल शुक्रवार को ही बरामद कर लिया गया था। इसके अलावा घटनास्थल कैलाश हिल्स पर शनिवार को वारदात का क्राइम सीन रीक्रिएट किया गया। इस दौरान पुलिस को अहम सबूत मिले हैं।

दक्षिण-पूर्व जिले के पुलिस उपायुक्त डॉ. हेमंत तिवारी ने बताया कि राहुल मीणा की निशानदेही पर वारदात से जुड़ा आरोपी का फोन शनिवार को बरामद किया गया। इसके अलावा राहुल मीणा दुष्कर्म व हत्या के बाद जिस चोरी के फोन का इस्तेमाल कर रहा था फरारी के दौरान वह भी बरामद किया गया है।

 

घटनास्थल पर सुबह 9 बजे के बाद पहुंची पुलिस : आईआरएस अधिकारी की बेटी की हत्या के आरोपी राहुल मीणा से पुलिस ने क्राइम सीन का रीक्रिएशन करवाया है, जिसमें कई अहम सबूत हाथ लगे हैं। पुलिस उपायुक्त डॉ. हेमंत तिवारी ने बताया कि दिल्ली के चर्चित दुष्कर्म और हत्या केस में शनिवार सुबह करीब साढ़े 9 बजे पुलिस आरोपी राहुल को पीड़िता के घर लाकर पूरे क्राइम सीन का रीक्रिएशन कराया। इस दौरान दिल्ली पुलिस की टीम के साथ एफएसएल (फॉरेंसिक साइंस लेब) की टीम भी मौजूद रही।

कैसे घर के अंदर आया और युवती के कमरे पहुंचा ये भी जाना : आरोपी राहुल मीणा की निशानदेही पर पुलिस ने वारदात के हर पहलू को दोबारा समझा। कैसे आरोपी घर में दाखिल हुआ, कैसे उसने मुख्य गेट खोला और किस तरह वह सीधे लड़की के कमरे और स्टडी रूम तक पहुंचा, इन सभी घटनाओं को मौके पर दोहराया गया।

रीक्रिएशन के दौरान आरोपी ने यह भी बताया कि उसने किस तरह वारदात को अंजाम दिया, फिर नीचे के कमरे में गया और घर के अलग-अलग हिस्सों में क्या-क्या किया। जिस जगह पीड़िता के साथ हैवानियत हुई, जहां हत्या की गई और जहां लूटपाट हुई। उन सभी जगहों की पहचान आरोपी से करवाई गई। इस मामले में पुलिस पहले ही आरोपी का पोटेंसी टेस्ट करवा चुकी है। जांच के दौरान पुलिस के हाथ कई अहम सबूत लगे हैं, जो केस को मजबूत बनाते हैं।

और पढ़े  पश्चिम बंगाल: ममता के खिलाफ शिकायत दर्ज, चुनाव से पहले कथित सांप्रदायिक बयान देने का आरोप

पुलिस को गवाह मिले
इस सनसनीखेज वारदात में पुलिस को एक से ज्यादा अहम चश्मदीद भी मिले हैं। जिन्होंने राहुल मीणा को घर के अंदर दाखिल होते देखा। इसके अलावा पड़ोस के घर में काम करने वाले एक ड्राइवर ने आरोपी को वारदात से पहले घर के बाहर देखा था और राहुल ने उससे बातचीत भी की थी। उसका बयान जांच में बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। फिलहाल पुलिस सभी सबूतों को जोड़कर केस को और मजबूत करने में जुटी है, ताकि आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा दिलाई जा सके।

क्या क्या सबूत मिले…

 

  • पीड़िता के खून से सने कपड़े
  • घर में मिले खून के निशान
  • चार्जर की केबल जिससे गला घोंटकर हत्या की गई
  • टेबल लैंप जिससे सिर पर वार किया
  • आरोपी के खून, सीमेन से सने कपड़े
  • वो पैंट जिसे आरोपी मौके पर छोड़कर फरार हुआ
  • आरोपी के जूते
  • पीड़िता के भाई की पैंट जिसे पहनकर आरोपी भागा
  • घर की चप्पलें जिन्हें पहनकर वह मौके से निकला

न्यूज चैनल पर फोटो आते ही बदला प्लान
आईआरएस अधिकारी की बेटी से दुष्कर्म और हत्या के मामले में पुलिस ने बताया कि वारदात को अंजाम देकर होटल पहुंचकर आरोपी ने सबसे पहले टीवी पर न्यूज चैनल खोला। यह जानने के लिए उसने जो वारदात की है उसकी खबर चल रही है या नहीं। थोड़ी देर बाद जब उसकी सीसीटीवी फुटेज समाचार चैनलों ने दिखाई तो उसने रात में रेवाड़ी भागने का प्लान बनाया।

हालांकि इससे पहले पुलिस ने उसे दबोच लिया। पुलिस ने आरोपी का मोबाइल फोन भी बरामद कर लिया है, जिसकी हिस्ट्री में अश्लील फिल्म देखने और व्हाट्सएप कॉल से कॉल गर्ल्स को सर्वेंट क्वाटर में बुलाने का भी खुलासा हुआ है। पुलिस ने बताया कि आरोपी यौन संबंध बनाने के बाद किसी तरह का सबूत नहीं छोड़ता था।

और पढ़े  अमेरिका-ईरान शांति समझौते का दुनिया ने किया स्वागत,कई देशों ने दी प्रतिक्रिया

कॉल गर्ल्स के सर्वेंट क्वाटर में बुलाने का खुलासा होने पर कैलाश हिल्स के अपार्टमेंट की सुरक्षा पर सवाल खड़े होते हैं कि किसकी मिलीभगत से लड़कियां कैलाश हिल के अंदर और आसानी से बाहर चली जाती थीं। क्या सिक्योरिटी में भी उसने सेंध की हुई थी। पुलिस इस बारे में पता करने की कोशिश कर रही है।

दिल्ली पुलिस अधिकारियों के अनुसार आरोपी अपना मोबाइल फोन गांव में गिरवी रखकर आया था। दिल्ली पुलिस ने शनिवार को गांव से इस मोबाइल फोन को बरामद कर लिया। पुलिस अधिकारियों के अनुसार आरोपी मानसिक विकृति से पीड़ित था। आरोपी ने आईआरएस अधिकारी की बेटी से दुष्कर्म के दौरान भी कोई सबूत नहीं छोड़े।

सामान लाने में पैसे की हेराफेरी के साथ चोरी भी करता था आरोपी
दिल्ली पुलिस अधिकारियों के अनुसार आरोपी ने बताया कि सामान लाने में पैसे की हेराफेरी करने के अलावा साहब के बैग और युवती की मां के बैग से भी पैसे चुराता रहता था। कई बार उसने युवती के कमरे से भी पैसे चुराए हैं।

नहीं है कोई पछतावा व शिकन
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी राहुल को वारदात का पछतावा नहीं है। अधिकारी के मुताबिक उसने पुलिस से कहा कि अगर दीदी (पीड़िता) पैसे दे देती तो ऐसा नहीं होता। चोरी करने का अफसोस नहीं लेकिन दीदी को मारना नहीं चाहिए था, हो गया।

गिरफ्तारी के बाद भी उसका व्यवहार असामान्य रूप से शांत था और उसने कोई पछतावा जाहिर नहीं किया। पूछताछ के दौरान वह काफी सामान्य और चिंतामुक्त था। ऐसा लग रहा था जैसे सब कुछ सामान्य हो।

और पढ़े  यूजीसी नेट का प्रवेश पत्र जारी, तुरंत इस लिंक से करें डाउनलोड, 22 से 30 जून तक परीक्षा

Spread the love
  • Related Posts

    भारत-ब्रिटेन व्यापार समझौता: 5 साल के लिए सामाजिक सुरक्षा भुगतान से छूट, 75,000 भारतीय पेशेवरों को होगा लाभ

    Spread the love

    Spread the loveभारत और ब्रिटेन के बीच हुए सामाजिक सुरक्षा समझौते के तहत अब भारतीय कंपनियों को ब्रिटेन में अस्थायी तौर पर भेजे गए कर्मचारियों के लिए पांच वर्ष तक…


    Spread the love

    भारत का प्रथम गांव: माणा में अनोखी परंपरा, पत्थरों की मीनारों का अनोखा संसार, यात्रियों के बीच आकर्षण का केंद्र

    Spread the love

    Spread the loveदेश के प्रथम गांव माणा में एक अनोखी परंपरा तीर्थयात्रियों के बीच आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। बदरीनाथ धाम के दर्शन के बाद माणा पहुंचने वाले श्रद्धालु…


    Spread the love