Bihar- सीएम सम्राट चौधरी नीतीश कुमार से मिले, ललन सिंह भी साथ थे, जानिए…

Spread the love

विधानसभा में फ्लोर टेस्ट आसानी से पास करने के बाद मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आज पूर्व मुख्यमंत्री और जनता दल यूनाईटेड के अध्यक्ष नीतीश कुमार से मिलने एक अणे मार्ग पहुंचे। उनके साथ ललन सिंह भी मौजूद थे। सम्राट चौधरी ने नीतीश कुमार से आशीर्वाद लिया। करीब 15 मिनट तक तीनों नेताओं के बातचीत हुई। इसके बाद सम्राट चौधरी एक अणे मार्ग से रवाना हो गए।

 

विजय सिन्हा उज्जैन गए
सम्राट चौधरी आज सीतामढ़ी स्थित पुनौराधाम मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना करने वाले हैं। पूजा करने के बाद मुख्यमंत्री जगद्गुरु स्वामी रामभद्राचार्य से भी मिलने जाएंगे। इधर, पूर्व उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा उज्जैन स्थित महाकालेश्वर पहुंचे हैं। सुबह वह अपने परिवार के साथ भस्म आरती में शामिल हुए।

‘लालू ने मेरे ऊपर अत्याचार किया’
एक दिन पहले मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने नीतीश कुमार के कार्यकाल की खूब तारीफ की थी। सदन में उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चाहते हैं कि देश विकसित हो। उसी तरह नीतीश कुमार चाहते हैं कि बिहार समृद्ध हो। उन्होंने तेजस्वी यादव पर तंज कसते हुए कहा कि पाठशाला किसी की बपौती नहीं है। विरासत से बाहर निकलिए। मुझे बिहार की 14 करोड़ की जनता का आशीर्वाद प्राप्त है। मुझे लालू यादव ने जेल भिजवाया था। मेरे साथ साथ मेरे परिवार के 22 लोग जेल गए थे। अगर लालू यादव ने मुझ पर अत्याचार नहीं किया होता तो आज मैं बिहार का मुख्यमंत्री नहीं रहता है। इसीलिए कोई किसी पाठशाला से नहीं निकलता है। पूरा एनडीए एक है। उन्होंने कहा कि मैं 1995 में जेल में रहा। अगर मैं 1995 में नाबालिग रहता तो क्या जेल में रहता। मैं कोर्ट गया। उन्होंने अपनी डिग्री के सवाल पर कहा कि मैंने अपने एफीडेविट में सारी बातें स्पष्ट कर दी है।

और पढ़े  Bihar: श्रवण कुमार बने जदयू विधायक दल के नेता, नीतीश ने क्यों लगाई इनके नाम पर मुहर?

Spread the love
  • Related Posts

    Bihar: ज्वेलरी की दुकान लूट के दौरान हत्या, गुस्साई भीड़ ने दो अपराधियों को पीट-पीटकर मार डाला

    Spread the love

    Spread the loveबिहार के गोपालगंज जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। भोरे थाना क्षेत्र के लाला छापर गांव में लूट और हिंसा के दौरान तीन…


    Spread the love

    Bihar: श्रवण कुमार बने जदयू विधायक दल के नेता, नीतीश ने क्यों लगाई इनके नाम पर मुहर?

    Spread the love

    Spread the loveजनता दल यूनाईटेड के वरिष्ठ नेता श्रवण कुमार को विधायक दल का नेता चुना गया है। एक दिन पहले जनता दल यूनाईटेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार की…


    Spread the love