ऋषिकेश- उत्तराखंड बोर्ड: शाबाश-  टैक्सी चलाकर पिता करते रहे दिनरात मेहनत, बेटी ने प्रदेश में टॉप कर बढ़ाया मान

Spread the love

त्तराखंड बोर्ड की इंटर की परीक्षाओं में हरिद्वार की वंशिका ने पूरे प्रदेश में तीसरा स्थान पाकर अपने माता-पिता को गौरवान्वित करने वाला क्षण दिया। वंशिका के पिता टैक्सी ड्राइवर हैं। दिनरात टैक्सी चलाकर वह परिवार का भरण-पोषण करते हैं। सीमित संसाधनों के लिए बीच वंशिका ने कड़ी मेहनत की और प्रदेश में टॉप कर माता-पिता और पूरे परिवार का मान बढ़ाया।

शनिवार सुबह उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा का परिणाम जारी होते ही वंशिका के घर में हर्षोउल्लास छा गया। बेटी की उपलब्धि से माता-पिता के चेहरे पर खुशी की चमक आ गई। मेहनत, लगन और आत्मविश्वास के दम पर हरिद्वार की वंशिका ने बड़ी सफलता हासिल की है। सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज मायापुर हरिद्वार की छात्रा वंशिका ने 97 प्रतिशत अंक के साथ उत्तराखंड बोर्ड इंटर की मेरिट सूची में तीसरा स्थान प्राप्त कर अपने परिवार और स्कूल का नाम रोशन किया है।

सीमित संसाधनों में पली-बढ़ी वंशिका ने यह साबित कर दिया कि सपनों की उड़ान हालात की मोहताज नहीं होती। जब पिता रोजी-रोटी के लिए सड़कों पर टैक्सी चला रहे थे, तब बेटी घर में बैठकर अपने सपनों को आकार दे रही थी। उसी मेहनत का नतीजा है कि हरिद्वार की वंशिका ने 97% अंक हासिल कर उत्तराखंड बोर्ड इंटरमीडिएट में तीसरा स्थान पाया।  वंशिका की इस उपलब्धि पर शिक्षक, परिजन और सहपाठी छात्र-छात्राएं बधाई देने के लिए पहुंच रहे हैं।  वंशिका आगे चलकर टीचिंग की फील्ड में करियर बनाना चाहती है।


Spread the love
और पढ़े  देहरादून: मतदाता सूची में सुधार का मौका, मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की प्रेस कांफ्रेंस, आवेदन के तरीके बताए
  • Related Posts

    देहरादून: अगले कुछ दिन बदला रहेगा मौसम का मिजाज, आज दून समेत 6 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी

    Spread the love

    Spread the loveउत्तराखंड के पर्वतीय इलाकों में आज भारी बारिश होने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार देहरादून समेत टिहरी, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़, बागेश्वर…


    Spread the love

    चमोली: गौचर के पास कमेड़ा में 20 मी. धंसा बदरीनाथ हाईवे, करोड़ों की लागत से किया गया था ट्रीटमेंट

    Spread the love

    Spread the loveकरोड़ों की लागत से कमेड़ा में किया गया ट्रीटमेंट फिर से भूधंसाव की चपेट में आ गया है। हाईवे के एक छोर से करीब बीस मीटर तक भूधंसाव…


    Spread the love