Bihar: ज्वेलरी की दुकान लूट के दौरान हत्या, गुस्साई भीड़ ने दो अपराधियों को पीट-पीटकर मार डाला

बिहार के गोपालगंज जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। भोरे थाना क्षेत्र के लाला छापर गांव में लूट और हिंसा के दौरान तीन लोगों की मौत हो गई, जिससे पूरे इलाके में तनाव और दहशत का माहौल है।

लूट के दौरान युवक की हत्या

जानकारी के अनुसार, हथियारबंद अपराधियों ने लाला छापर स्थित एक सोने-चांदी की दुकान को निशाना बनाया। अपराधी दुकान में घुसकर जेवरात लूटने लगे। वारदात को अंजाम देकर भाग रहे अपराधियों का विरोध करने पर उन्होंने अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। इस गोलीबारी में सिसई गांव निवासी डब्लू मिश्र को गोली लग गई, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

 

उग्र भीड़ का हमला, दो अपराधियों की मौत

डब्लू मिश्र की मौत की खबर फैलते ही ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। भाग रहे अपराधियों को ग्रामीणों ने घेर लिया। खुद को घिरता देख अपराधियों ने फायरिंग जारी रखी, लेकिन उग्र भीड़ के सामने उनकी एक नहीं चली। ग्रामीणों ने दो अपराधियों को पकड़ लिया और उनकी जमकर पिटाई कर दी। लाठी-डंडों और लात-घूंसों से हुई इस पिटाई में दोनों अपराधियों की मौत हो गई।

 

घटनास्थल पर भारी पुलिस बल तैनात
घटना की सूचना मिलते ही भोरे थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। गांव में तनाव को देखते हुए भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मामले की जांच में जुटे हैं और यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि गिरोह में और कितने सदस्य शामिल थे। बताया जा रहा है कि इस मामले में चार अपराधी पकड़े गए थे, जिनमें से दो की मौत हो चुकी है, जबकि दो अन्य अस्पताल में जिंदगी और मौत से जूझ रहे हैं।

और पढ़े  बिहार: ससुराल में दामाद को जंजीर से बांधकर पीटा, एसपी के निर्देश पर कार्रवाई, शरीर पर मिले चोट के निशान
  • Related Posts

    बिहार में बाढ़: NASA ने पूरी दुनिया को दिखाई बिहार की भयावह तस्वीर…

    नेपाल में हुई भारी बारिश के बाद गंडक नदी में आई बाढ़ के कारण पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, सारण, गोपालगंज, वैशाली और मुजफ्फरपुर के कई गांव डूब चुके हैं। लोग…

    बिहार: ससुराल में दामाद को जंजीर से बांधकर पीटा, एसपी के निर्देश पर कार्रवाई, शरीर पर मिले चोट के निशान

    किशनगंज जिले के बहादुरगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत मंडल टोला डोहर निवासी अकील अख्तर को उनके ससुराल वालों द्वारा बंधक बनाकर पीटने का मामला सामने आया है। पीड़ित युवक के अनुसार,…