2026 पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव- निर्वाचन आयोग की बड़ी कार्रवाई, 5 पुलिस अधिकारी निलंबित

Spread the love

भारत निर्वाचन आयोग ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के दौरान गंभीर अनियमितता और पक्षपात करने के आरोप में पांच पुलिस अधिकारियों को निलंबित कर दिया है। साथ ही उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्यवाही भी शुरू कर दी गई है। निलंबित हुए अधिकारियों में आईपीएस समेत एसडीपीओ और प्रभारी निरीक्षक भी शामिल हैं।

 

आईपीएस समेत पांच अधिकारी निलंबित
निलंबित अधिकारियों में संदीप गराई (अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, डायमंड हार्बर), साजल मंडल (एसडीपीओ, डायमंड हार्बर), मौसम चक्रवर्ती (इंस्पेक्टर इंचार्ज, डायमंड हार्बर पुलिस स्टेशन), अजय बाग (इंस्पेक्टर इंचार्ज, फलता पुलिस स्टेशन) और शुभेच्छा बाग (ऑफिसर इंचार्ज, उस्थी पुलिस स्टेशन) शामिल हैं। निर्वाचन आयोग ने इन अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए स्पष्ट किया है कि चुनाव प्रक्रिया के दौरान निष्पक्षता और आचार संहिता का पालन सुनिश्चित करना सर्वोच्च प्राथमिकता है।

 

चुनाव आयोग ने यह भी कहा है कि आईपीएस अधिकारी संदीप गराई के मामले में उनकी कैडर नियंत्रक प्राधिकरण, यानी केंद्रीय गृह मंत्रालय को एक विस्तृत रिपोर्ट भेजी जाएगी। बता दें कि कदाचार और पक्षपात का आरोप हैं। इसके अलावा, डायमंड हार्बर की पुलिस अधीक्षक ईशानी पाल को चुनाव जैसे संवेदनशील मामलों में अपने अधीनस्थ अधिकारियों की ओर से अनुशासन और निष्पक्षता सुनिश्चित करने में विफल रहने के लिए चेतावनी जारी की गई है।


Spread the love
और पढ़े  पश्चिम एशिया तनाव- सीजफायर के बीच दक्षिणी लेबनान में इस्राइली हमले जारी, UAE-ब्रिटेन के शीर्ष राजनयिकों की बैठक
  • Related Posts

    धर्मसंकट में ‘आप’: केजरीवाल के अति नजदीकियों को तोड़ BJP ने लगाया बड़ा दांव, अब पंजाब में खेला होगा

    Spread the love

    Spread the love24 अप्रैल 2026 भारतीय राजनीति में बड़े उलटफेर के तौर पर दर्ज हो गया है। आम आदमी पार्टी के सात राज्यसभा सांसदों के एक साथ इस्तीफा देकर भारतीय…


    Spread the love

    इटली की PM जॉर्जिया मेलोनी ने पहने भारतीय झुमके, इस्टा पर शेयर की सेल्फी, अबतक आए 4.23 लाख लाइक्स

    Spread the love

    Spread the loveइटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी एक बार फिर सोशल मीडिया पर चर्चा का केंद्र बन गई हैं। इस बार वजह कोई राजनीतिक बयान या अंतरराष्ट्रीय मुद्दा नहीं, बल्कि…


    Spread the love