विक्रम शर्मा हत्याकांड: 5 आरोपियों के घरों में कुर्की के नोटिस चस्पा, करीबियों से की पूछताछ

राजपुर रोड स्थित सिल्वर सिटी मॉल में 13 फरवरी को हुई झारखंड के गैंगस्टर विक्रम शर्मा की हत्या के मामले में पुलिस ने फरार आरोपियों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। नामजद छह आरोपियों में से पांच के घरों पर कुर्की के नोटिस चस्पा किए गए हैं जबकि एक आरोपी का ठिकाना अभी पुलिस को नहीं मिल पाया है।

 

एसपी सिटी प्रमोद कुमार ने बताया कि सभी आरोपियों को एक महीने के भीतर आत्मसमर्पण करने का समय दिया गया है। यदि तय अवधि में आरोपी कोर्ट में पेश नहीं होते हैं तो उनके खिलाफ कुर्की की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। हत्याकांड की जांच में जुटी देहरादून पुलिस की टीमें काफी समय से झारखंड में डेरा डाले हुए हैं।

पुलिस वहां स्थानीय इनपुट के आधार पर लगातार दबिश दे रही है लेकिन अभी तक आरोपियों का कोई ठोस सुराग हाथ नहीं लग पाया है। जांच के दौरान पुलिस ने मुख्य आरोपियों अंकित और विशाल से जुड़ी दो युवतियों से भी पूछताछ की है जो दोनों की गर्लफ्रेंड बताई जा रही हैं।

पुलिस को शक है कि आरोपियों के ठिकानों या उनकी गतिविधियों के बारे में इनसे अहम जानकारी मिल सकती है। सूत्रों के मुताबिक दोनों ने ही पुलिस को बयान दिया है कि लंबे समय से वह आरोपियों के संपर्क में नहीं हैं।

बता दें कि 13 फरवरी को राजपुर रोड स्थित सिल्वर सिटी मॉल में दिनदहाड़े विक्रम शर्मा की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। घटना के बाद से ही गोली मारने वाले बदमाशों समेत छह आरोपी फरार चल रहे हैं। पुलिस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है।

और पढ़े  विकासनगर: दून-पांवटा हाईवे पर हादसा, बाइक सवार को बचाने के चक्कर में सड़क से नीचे गिरी बस, इतने यात्री थे सवार
  • Related Posts

    नैनीताल: पोषण की कम़ी से नहीं बढ़ रही नौनिहालों की लंबाई, आंगनबाड़ी के बच्चों की लंबाई-वजन पर चिंता

    नैनीताल जिले में आंगनबाड़ी केंद्रों से जुड़े बच्चों के शारीरिक विकास के आंकड़े चिंता बढ़ाने वाले हैं। अगस्त की पोषण ट्रैकर रिपोर्ट के मुताबिक, पांच वर्ष तक के 44,224 बच्चों की…

    चमोली: हेमकुंड साहिब के बाद शीतकाल के लिए बंद हुए लोकपाल लक्ष्मण मंदिर के कपाट, हुई बर्फबारी

    हेमकुंड साहिब के बाद आज नवरात्रि के पावन अवसर पर लोकपाल लक्ष्मण मंदिर के कपाट भी शीतकाली के लिए बंद हो गए हैं। सुबह 7.15 मिनट पर मंदिर के कपाट विधि विधान के साथ…