नैनीताल- गोवंश से भरा ट्रक पकड़ा, ग्रामीण और BJP नेताओं ने किया हंगामा, तीन हिरासत में

 

नैनीताल जिले के भीमताल की ग्राम पंचायत जंतवालगांव में बुधवार शाम छह बजे एक ट्रक में गोवंश को भरकर ले जाने पर ग्रामीण और भाजपा नेता भड़क गए। वाहन के अंदर आठ मवेशियों को भरकर हल्द्वानी की ओर ले जाया जा रहा था। ग्रामीणों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। भीमताल कोतवाल राजेश यादव पुलिस कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे और वाहन चालक और अन्य लोगों के संतोषजनक जवाब नहीं देने पर मवेशियों समेत वाहन में सवार लोगों को कोतवाली लेकर पहुंचे। वाहन में दो मवेशियों की हालत गंभीर होने पर उनका पशु चिकित्सालय में इलाज किया गया। शेष को भीमताल की निजी गोशाला में भेजा गया।

क्षेत्र पंचायत सदस्य अर्जुन जंतवाल, भाजपा जिला मंत्री मनोज भट्ट और कुलदीप बोहरा ने बताया कि वाहन में गोवंश को ठूंस-ठूंसकर भरा गया था। मामले में तमाम भाजपा नेता और अन्य लोग कोतवाली पहुंचे। उन्होंने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की। उन्होंने कहा कि भीमताल निवासी एक आरोपी दूसरे समुदाय का है। कोतवाल राजेश यादव ने बताया कि वाहन सवार तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। सही जवाब नहीं देने पर कानूनी कार्रवाई की जा रही है। इस दौरान पंकज जोशी, आशु पाठक, शरद पांडे, कमल देवका, मोनू पांडे, गौतम मटियाली, अंकित रावत आदि मौजूद रहे।

और पढ़े  प्रवासी उत्तराखंडी सम्मेलन: प्रवासियों ने संघर्ष की कहानी सुनाई, सफलता की राह दिखाई, युवाओं को दिया खाास संदेश
  • Related Posts

    अब 3 साल तक नहीं कराना होगा पीयूसी: BS-6 गाड़ियों के लिए सरकार ने बदला नियम, किसे कब कराना होगा रिन्यूअल?

    गाड़ी चलाने वालों के लिए प्रदूषण नियंत्रण प्रमाणपत्र (पीयूसी) को लेकर सरकार ने बड़ा बदलाव किया है। सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने पीयूसी सर्टिफिकेट की वैधता अवधि में संशोधन…

    यूकेएसएसएससी: उत्तराखंड में समूह-ग के 1694 पदों पर भर्ती, 12वीं पास के लिए मौका, 25 नवंबर से करें आवेदन

    उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने विज्ञापन संख्या 84/2026 के तहत विभिन्न विभागों में वर्दीधारी सिपाही पदों पर सीधी भर्ती निकाली है। इस भर्ती में कुल 1,694 पद भरे…