सनराइजर्स हैदराबाद Vs दिल्ली कैपिटल्स- अभिषेक शर्मा ने आईपीएल इतिहास का पांचवां सर्वोच्च स्कोर बनाया, टी20 क्रिकेट में बनाया नया कीर्तिमान

Spread the love

भिषेक शर्मा ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ आईपीएल 2026 के मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए नया कीर्तिमान बना लिया है। अभिषेक ने इस मैच में विस्फोटक बल्लेबाजी की और अपने आईपीएल करियर का दूसरा शतक लगाया। इतना ही नहीं अभिषेक ने 68 गेंदों पर 10 चौकों और 10 छक्कों की मदद से नाबाद 135 रन बनाए जिससे वह आईपीएल इतिहास में पांचवां सर्वोच्च स्कोर बनाने वाले बल्लेबाज बन गए।

 

हैदराबाद की पारी 
सनराइजर्स हैदराबाद ने अभिषेक शर्मा की नाबाद शतकीय पारी के दम पर दिल्ली कैपिटल्स को 243 रनों का लक्ष्य दिया है। अभिषेक ने इस मैच में शानदार बल्लेबाजी की जिससे हैदराबाद ने 20 ओवर में दो विकेट पर 242 रन बनाए। दिल्ली कैपिटल्स ने इस मैच में टॉस जीतकर हैदराबाद को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया। हैदराबाद की बल्लेबाजी शुरुआत से ही विस्फोटक रही, लेकिन अभिषेक के अलावा अन्य कोई बल्लेबाज 50+ स्कोर नहीं बना सका। अभिषेक के अलावा ट्रेविस हेड ने 37 और कप्तान ईशान किशन ने 25 रन बनाए, जबकि हेनरिच क्लासेन 13 गेंदों पर तीन चौकों और तीन छक्कों की मदद से 37 रन बनाकर नाबाद रहे। दिल्ली के लिए अक्षर पटेल ने एक विकेट लिया।

गिल के नाम है सर्वोच्च स्कोर का रिकॉर्ड
आईपीएल के हर सीजन में कोई न कोई बल्लेबाज अपनी पारी से ध्यान खींचता है। आईपीएल में सर्वोच्च स्कोर बनाने का रिकॉर्ड क्रिस गेल का नाम है, जिन्होंने 2013 में पुणे के खिलाफ आरसीबी के लिए खेलते हुए नाबाद 175 रन बनाए थे। गेल ने एक ऐसा कीर्तिमान स्थापित किया जिसे आज तक कोई नहीं तोड़ सका है। इसके बाद ब्रेंडन मैकुलम की नाबाद 158 रन की वह पारी आती है जिसने 2008 में आईपीएल के पहले ही मैच में तहलका मचा दिया था। हाल के वर्षों में अभिषेक शर्मा एक उभरते हुए सितारे के रूप में सामने आए हैं। अभिषेक ने 2025 में 141 रन बनाए थे जो आईपीएल इतिहास का तीसरा सर्वोच्च स्कोर है। वहीं, चौथे स्थान पर क्विंटन डिकॉक हैं जिन्होंने 2022 में नाबाद 140 रन बनाए थे। अभिषेक के नाम अब पांचवां सर्वोच्च स्कोर बनाने का कीर्तिमान भी जुड़ गया है।

गेल-फिंच को पीछे छोड़ा
टी20 क्रिकेट में अभिषेक शर्मा ने एक ऐसा कीर्तिमान स्थापित कर लिया है जिसने दिग्गज बल्लेबाजों को भी पीछे छोड़ दिया है। सर्वाधिक बार टी20 की एक ही पारी में 130 से अधिक रन बनाने का कारनामा उन्होंने अब तक चार बार कर दिखाया है, जो उनसे ज्यादा बार कोई नहीं कर सका है। इस मामले में उन्होंने टी20 के महानतम खिलाड़ियों, क्रिस गेल और आरोन फिंच को भी पछाड़ दिया है, जिन्होंने नाम तीन-तीन बार एक पारी में 130+ स्कोर बनाए हैं। इतना ही नहीं, अभिषेक ने टी20 क्रिकेट में 350 छक्के भी पूरे कर लिए हैं।

Spread the love
  • Related Posts

    IND vs SL: 600वें टेस्ट से पहले गॉल में टीम इंडिया ने फहराया तिरंगा, स्वतंत्रता दिवस पर दिखा देशभक्ति का जज्बा

    Spread the love

    Spread the love भारत आजादी के 80 साल पूरे होने का जश्न मना रहा है। देशभर में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर तिरंगा फहराया जा रहा है और देशभक्ति के…


    Spread the love

    IND vs SL Test: जसप्रीत बुमराह श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज से बाहर, पहली बार टीम इंडिया में चुने गए आकिब नबी

    Spread the love

    Spread the loveभारत के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह श्रीलंका के खिलाफ आगामी दो टेस्ट मैचों की सीरीज से बाहर हो गए हैं। इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के दौरान…


    Spread the love