लावारिस कुत्तों ने ढूंढा महिला का शव- रोज खिलाती थी रोटी; पहले ढूंढी साड़ी, फिर नाले में कूदकर शव तक पहुंचाया

Spread the love

रीदाबाद के बल्लभगढ़ के कबूलपुर में 15 अप्रैल से लापता 45 वर्षीय महिला का शव दो लावारिस कुत्तों ने ढूंढा। शेरू और रॉकी नाम के कुत्तों को मृतक महिला रोज रोटी खिलाती थी। उसी वजह से उन कुत्तों ने महिला को ढूंढ निकाला।

कबूलपुर कॉलोनी में रहने वाली महिला 15 अप्रैल से संदिग्ध हालात में लापता हो गई थी। परिवार वालों ने अपने स्तर तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। ढूंढने के दौरान परिवार के साथ दोनों कुत्ते भी जाते थे। 18 अप्रैल को दोनों कुत्ते अचानक झाड़ियों की तरफ दौड़ पड़े।

परिवार के लोग जब तक वहां पहुंचते, कुत्ते महिला की साड़ी ढूंढ चुके थे। पास ही एक नाला था, जो जलकुंभी से पूरी तरह ढका हुआ था। तभी शेरू अचानक नाले में कूद गया। जैसे ही जलकुंभी हटी, पानी के भीतर महिला के पैर दिखाई दिए। इसके बाद शव को बाहर निकाला गया।

लोगों ने बताया कि शेरू और रॉकी घर की पहरेदार करते हैं। वह न सिर्फ घर के आसपास घूमते रहते थे, बल्कि किसी अजनबी को भी पास नहीं आने देते थे। इस मामले में पुलिस ने कबूलपुर निवासी जगमिंदर डागर को गिरफ्तार किया है। पुलिस का कहना है कि इस हत्या का मुख्य आरोपी उसका बेटा परमजीत है, जो फिलहाल फरार है।


Spread the love
और पढ़े  भारत में लगी टेलीग्राम पर अस्थायी रोक, 21 जून को NEET री-एग्जाम से पहले केंद्र सरकार का बड़ा फैसला
  • Related Posts

    री-नीट Exam: परीक्षा में तीन मई वाला प्रवेश पत्र मान्य नहीं, एग्जाम से पहले बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन अनिवार्य

    Spread the love

    Spread the loveरी-नीट (UG) 2026 परीक्षा से पहले एनटीए ने उम्मीदवारों के लिए नई गाइडलाइंस जारी की हैं। परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को नया एडमिट कार्ड डाउनलोड करना…


    Spread the love

    री-एग्जाम – 21 जून को नीट री-एग्जाम, एनएमसी का कॉलेजों को सख्त आदेश- बिना वैध कारण नहीं मिलेगी छुट्टी

    Spread the love

    Spread the loveराष्ट्रीय चिकित्सा आयोग ने 21 जून 2026 को होने वाली NEET UG री-एग्जाम से पहले देशभर के मेडिकल कॉलेजों और संस्थानों को एक नई एडवाइजरी जारी की है।…


    Spread the love