विधानसभा चुनाव- बंगाल में BJP का चुनावी अभियान तेज, आज नितिन नवीन और जेपी नड्डा की रैलियां-रोड शो

Spread the love

देश के तीन राज्यों असम, केरल और पुदुचेरी में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। अब राजनीतिक हलचल का केंद्र पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु बन गए हैं, जहां अलग-अलग चरणों में वोटिंग होनी है। सभी दल और गठबंधन चुनावी जीत सुनिश्चित करने के लिए रणनीति बनाने में जुटे हैं। नेता विभिन्न मुद्दों को लेकर मतदाताओं को साधने की कोशिश कर रहे हैं।

 

 

बंगाल में भाजपा का चुनावी अभियान तेज, आज नितिन नवीन और जेपी नड्डा की रैलियां-रोड शो

पश्चिम बंगाल में चुनावी माहौल के बीच भारतीय जनता पार्टी ने अपने प्रचार अभियान को और तेज कर दिया है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन सोमवार को राज्य में कई जनसभाएं और रोड शो करेंगे। इसके साथ ही केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा भी कई अहम कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे।

नितिन नवीन का पहला कार्यक्रम सुबह 10:30 बजे पूर्व मेदिनीपुर जिले के महिषादल में दारिबेरिया स्कूल मोड़ स्थित काली मंदिर मैदान में जनसभा है। इसके बाद दोपहर 12:30 बजे एगरा में रोड शो करेंगे, जो एगरा शारदा शशिभूषण कॉलेज से शुरू होकर दीघा मोड़ तक जाएगा। दोपहर बाद 3:00 बजे वह केशियारी में एक और रोड शो का नेतृत्व करेंगे। यह रोड शो केशियारी हाई स्कूल मैदान से शुरू होकर केशियारी सेंट्रल बस स्टैंड पर समाप्त होगा।

वहीं, जेपी नड्डा सुबह 11:00 बजे बहरामपुर जिले के बुर्वान क्षेत्र में रोड शो करेंगे, जो पंचतुपी नेताजी प्रतिमा से घोषपाड़ा तक निकलेगा। इसके बाद दोपहर 12:45 बजे कांथी जिले के पटाशपुर पूर्वा के मोंगलामोरो में जनसभा को संबोधित करेंगे।

और पढ़े  19 राज्यों के 181 जिलों में खिसक रही जमीन: 7500 जगह भूस्खलन का खतरा, पहाड़ी इलाके चुका रहे विकास की कीमत ?

Spread the love
  • Related Posts

    जनगणना में पूछे जाएंगे कौन से 40 सवाल?,जाति क्या, कोविड टीका कहां लगवाया?, गृह मंत्रालय ने जारी की सूची

    Spread the love

    Spread the loveकेंद्र सरकार ने जनगणना 2027 के दौरान जनसंख्या की गणना के चरण में पूछे जाने वाले 40 सवालों की सूची जारी कर दी है। सरकारी आदेश के मुताबिक,…


    Spread the love

    राजस्थान में समान नागरिक संहिता विधेयक के ड्राफ्ट को दी मंजूरी; विधानसभा में होगा पेश

    Spread the love

    Spread the loveमुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में बुधवार को हुई मंत्रिमंडल बैठक में समान नागरिक संहिता विधेयक के ड्रॉफ्ट को मंजूरी दे दी गई है। इसमें लिव-इन रिलेशनशिप के…


    Spread the love