जम्मू-कश्मीर- सड़क हादसा: उधमपुर में खाई में गिरी बस, 20 लोगों की मौत, PM मोदी ने जताया शोक, मुआवजे की घोषणा

Spread the love

म्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले में हुए भीषण सड़क हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर 15 से 20 हो गई है। अधिकारियों ने बताया कि यह हादसा सोमवार सुबह रामनगर क्षेत्र के कागोट गांव के पास हुआ था, जब एक यात्री बस पहाड़ी सड़क पर अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई।

बस एक दूरदराज के गांव से उधमपुर की ओर जा रही थी, तभी एक मोड़ पर चालक का नियंत्रण खो गया और वाहन खाई में जा गिरा। हादसे में कई लोग घायल भी हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां कुछ की हालत गंभीर बनी हुई है।

घटना के बाद मौके पर राहत और बचाव कार्य तेजी से शुरू किया गया। प्रशासन और पुलिस की टीमों ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया। अधिकारियों के अनुसार, हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। इलाके में शोक का माहौल है और प्रशासन लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

हादसे के बाद केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने उधमपुर के उपायुक्त से बात की और गंभीर रूप से घायलों को एयरलिफ्ट करने की व्यवस्था किए जाने की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि राहत और बचाव कार्य तेजी से जारी है और प्रशासन के साथ लगातार संपर्क में हैं। 

 

पीएम मोदी ने जताया शोक
इस भीषण बस हादसे में 20 लोगों की मौत और 20 से अधिक लोगों के घायल होने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, उपराज्यपाल मनोज सिन्हा और मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने गहरा शोक व्यक्त किया है।

और पढ़े  किश्तवाड़-डोडा में भारी बारिश: भीषण बाढ़ से मची तबाही, वाहन मलबे में फंसे, पावर प्रोजेक्ट को नुकसान

प्रधानमंत्री ने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना जताते हुए घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की है। साथ ही उन्होंने घोषणा की है कि प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (पीएमएनआरएफ) से प्रत्येक मृतक के परिजनों को 2 लाख और घायलों को 50 हजार की सहायता दी जाएगी।

उपराज्यपाल मनोज सिन्हा और मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने भी हादसे पर दुख जताते हुए प्रशासन को राहत और बचाव कार्य तेज करने और प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।


Spread the love
  • Related Posts

    किश्तवाड़-डोडा में भारी बारिश: भीषण बाढ़ से मची तबाही, वाहन मलबे में फंसे, पावर प्रोजेक्ट को नुकसान

    Spread the love

    Spread the love जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ और डोडा जिले में सोमवार को भारी बारिश के बाद अचानक आई भीषण बाढ़ ने भारी तबाही मचा दी। तेज बहाव के साथ आए…


    Spread the love

    जम्मू-कश्मीर- ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर बिक रहीं जम्मू में प्रतिबंधित किताबें, बीते साल एलजी प्रशासन ने लगाई थी रोक

    Spread the love

    Spread the loveजम्मू-कश्मीर में प्रतिबंधित किताबें ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर धड़ल्ले से बिक रही हैं। जम्मू-कश्मीर में अलगाववाद को बढ़ावा देने और आतंक को महिमामंडित करने के नाम पर जिन 25…


    Spread the love