Murder- 11 साल की जुड़वां बेटियों का रेता गला, ‘खून’ से लाल हुआ अपार्टमेंट, हत्यारा पिता गिरफ्तार

Spread the love

कानपुर में नौबस्ता थाना क्षेत्र के के-ब्लॉक किदवईनगर इलाके में त्रिमूर्ति अपार्टमेंट फेज-टू में रविवार तड़के पिता ने 11 साल की जुड़वा बेटियों की गला काटकर हत्या कर दी। हत्या करने के बाद उसी ने पुलिस को सूचना भी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है।

मूल रूप से बिहार के गया का रहने वाला शशि रंजन मिश्रा मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव कंपनी है। वह त्रिमूर्ति अपार्टमेंट के भूतल पर बने फ्लैट में पत्नी रेशमा 11 साल की दो बेटियां रिद्धि-सिद्धि और छह साल के बेटे रुद्रव गन्नू के संग रहता था। रिद्धि-सिद्धि घर के सामने बने मदर टेरेसा मिशन हायर सेकेंडरी स्कूल में पांचवीं कक्षा में पढ़ती थी। 

रिद्धि और सिद्धि के शव बेड पर पड़े मिले
डीसीपी साउथ दीपेंद्र नाथ चौधरी ने बताया कि पुलिस को रिद्धि और सिद्धि के शव उनके ही कमरे में बेड पर पड़े मिले। परिवार पिछले करीब आठ साल से अपार्टमेंट में लखनऊ निवासी बैंककर्मी विवेक गुप्ता के फ्लैट में किराये पर रह रहा था। डीसीपी के मुताबिक, बच्चियों के पिता शशि रंजन मिश्रा ने सुबह करीब साढ़े चार बजे फोन कर घटना की सूचना दी।

 

एक स्टील का चापड़ बरामद हुआ
वारदात रात करीब दो से ढाई बजे के बीच की है। आरोपी ने वारदात को अंजाम देने की बात कबूली है। मौके से एक स्टील का चापड़ बरामद हुआ है, जिससे हत्या की गई है। पुलिस उसे हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।दवाई कंपनी में काम करने वाले शशि रंजन ने 2014 में सिलीगुड़ी कलिमपुर की रहने वाली रेशमा से प्रेम विवाह किया था।
 

और पढ़े  साजिश: 'मैनेजर को मारना है, आगे पुलिस है, पीछे से आओ और..., ऐसे चैट से भड़काई गई हिंसा?

सभी कमरों में लगे हैं सीसीटीवी
वो कानपुर में ही एक पार्लर में नौकरी करती थी। घटना के वक्त आरोपी पिता और बेटियां दूसरे कमरे में सो रही थी, जबकि सामने वाले कमरे में रेशमा बेटे रुद्रव के साथ सो रही थी। सभी कमरों में सीसीटीवी लगे हैं। घटना की जानकारी पर मौके पर पहुंची पुलिस ने रेशमा को जगाया, तो उसे घटना का पता चला।

पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया
पुलिस ने मौके से आरोपी पिता को हिरासत में ले लिया है। वहीं, वारदात के बाद रेशमा ने नौकरानी अमरावती को फोन कर घर बुलाया और घटना की जानकारी दी। रेशमा के अनुसार पति उसे मायके जाने से होता था इसी बात को लेकर दोनों के बीच में झगड़ा होता था।

दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
वह कुछ समय पहले नौ माह के लिए मायके गई थी। इस दौरान बेटियां पिता के पास ही रही थी। डीसीपी के अनुसार पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया है। मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है। इसके बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।


Spread the love
  • Related Posts

    Violence: पूछताछ में मुख्य आरोपी आदित्य आनंद ने कबूली हकीकत, पुलिस ने रिमांड में लिया

    Spread the love

    Spread the loveनोएडा में श्रमिक आंदोलन के दौरान हुई हिंसक घटनाओं के मुख्य साजिशकर्ता और एक लाख के इनामी आरोपी आदित्य आनंद ने पुलिसिया पूछताछ में अपना जुर्म कुबूल कर…


    Spread the love

    Weather- चिलचिलाती धूप और भीषण गर्मी करेगी बेहाल, लू भी दिखाएगी अपना असर,जानें अपडेट

    Spread the love

    Spread the loveशुष्क मौसम के साथ प्रदेश के दक्षिणी भाग में अधिकतम तापमान 45 डिग्री के आसपास पहुंचने के साथ ही अब लू भी अपना असर दिखाएगी। मौसम विभाग के…


    Spread the love