Hormuz: ईरान की धमकी- जब तक नाकाबंदी करेगा अमेरिका, तब तक बंद रहेगा होर्मुज, प. एशिया में तनाव बढ़ा

Spread the love

मेरिका और ईरान के बीच तनाव शनिवार को फिर बढ़ गया, जब तेहरान ने दुनिया के अहम जलमार्ग होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर से पूरी तरह बंद करने की घोषणा की और वहां से गुजरने वाले जहाजों पर हमला किया।

ईरान ने कहा कि उसने यह कदम अमेरिका की ओर से ईरानी बंदरगाहों की नाकाबंदी के जवाब में उठाया है। ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड (आईआरजीसी) ने कहा कि जब तक अमेरिकी नाकाबंदी खत्म नहीं होती, तब तक यह जलमार्ग बंद रहेगा और कोई भी जहाज यहां से गुजरने की कोशिश करेगा तो उसे दुश्मन की मदद माना जाएगा और निशाना बनाया जाएगा।

तेल व्यापार के लिए अहम जलमार्ग
दुनिया के तेल व्यापार का बहुत बड़ा हिस्सा इस अहम जलमार्ग से गुजरता है, इसलिए यहां तनाव बढ़ने से वैश्विक ऊर्जा संकट और गहरा हो सकता है। ब्रिटिश सेना के समुद्री व्यापार संचालन केंद्र ने बताया कि ईरानी नावों ने एक तेल टैंकर पर गोलीबारी की और एक कंटेनर जहाज पर हमला हुआ, जिससे कुछ कंटेनर क्षतिग्रस्त हो गए।

भारतीय विदेश मंत्रालय ने ईरानी राजदूत को किया तलब
भारत के विदेश मंत्रालय ने भी कहा कि उसने ईरान के राजदूत को तलब किया, क्योंकि भारतीय के राष्ट्रीय ध्वज वाले दो जहाजों पर गोलीबारी की गई।

वार्ता विफल होने के बाद अमेरिका ने लगाई नाकाबंदी
ईरान के साथ बातचीत विफल होने के बाद अमेरिका ने यह नाकाबंदी लगाई है, जिससे दोनों देशों के बीच तनाव और बढ़ गया है।

नौसेना दुश्मन को कड़ा जवाब देने को तैयार: मोजतबा खामेनेई
ईरान के नए सर्वोच्च नेता आयतुल्लाह मोजतबा खामेनेई ने कहा कि उनकी नौसेना दुश्मनों को कड़ा जवाब देने के लिए तैयार है।

जब तक समझौता नहीं करता ईरान, नाकाबंदी रहेगी: ट्रंप
उधर,अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि जब तक ईरान समझौता नहीं करता, तब तक नाकाबंदी जारी रहेगी।

और पढ़े  पीएम किसान योजना- PM मोदी ने जारी की 23वीं किस्त, चेक करें आपके खाते में आए 2000 रुपये या नहीं

पाकिस्तान की मध्यस्थता से अमेरिका और ईरान के बीच वार्ता फिर शुरू करने की कोशिश हो रही है। लेकिन ईरान ने कहा है कि अमेरिका का रुख सख्त है, इसलिए वह तुरंत नई वार्ता के लिए तैयार नहीं है। ईरान ने यह भी साफ कर दिया है कि वह अपना संवर्धित यूरेनियम अमेरिका को नहीं देगा। जबकि अमेरिका का कहना है कि वह ईरान पर दबाव बनाए रखेगा।


Spread the love
  • Related Posts

    आपातकाल के 51 साल- हाईकोर्ट का एक फैसला कैसे बना आपातकाल की बड़ी वजह? इसी ने इंदिरा के करियर पर लगाया था सबसे बड़ा दाग

    Spread the love

    Spread the love25 जून 1975 की रात भारत के लोकतांत्रिक इतिहास की सबसे विवादास्पद रातों में से एक मानी जाती है। इसी रात तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की सिफारिश पर…


    Spread the love

    West Asia- मार्को रुबियो का बयान- ‘ईरान से बातचीत में खाड़ी देशों के हितों की रक्षा करेगा अमेरिका’

    Spread the love

    Spread the love ईरान में स्कूल पर किसने मिसाइल हमला किया, स्पष्ट नहीं: ट्रंप अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के एक स्कूल पर हुए मिसाइल हमले में अमेरिका की…


    Spread the love