19 अप्रैल को अक्षया तृतीया, नक्षत्रों का होगा मिलन, जानें राशि के रंगों के अनुसार वाहन लेने के लाभ

भी तिथियों में सर्वोत्तम तिथि अक्षय तृतीया 19 अप्रैल को मनाई जाएगी। इस दिन सर्वार्थसिद्ध योग बन रहा है और नक्षत्रों का मिलन भी होगा। इस दिन भगवान परशुराम जयंती भी है और मांगलिक कार्यों के लिए अबूझ दिन माना जाता है। रविवार सुबह 10.49 बजे बाद से शुभागमन होगा।

अक्षय तृतीया भाग्य, सौभाग्य, विद्या, धन संतान ऐश्वर्य के कामना व प्राप्ति के लिए मनाया जाता है। कहा गया है कि इस दिन किये गये कर्म, पूजा, संस्कार, धार्मिक अनुष्ठान शुभ होते हैं। ज्योतिष त्रिभुवन उप्रेती ने बताया अक्षय तृतीया 20 अप्रैल सुबह 7: 28 बजे तक रहेगी। इस दिन चंद्रमा दोपहर 12:31 बजे तक मेष राशि और उसके बाद वृष राशि में संक्रमण करेंगे। खरीदारी आदि नूतन क्रय करने का मुहूर्त सुबह 11 बजे से 2:07 बजे और शाम 5: 41 बजे से रात्री 7:14 बजे तक रहेगा। ज्योतिष अशोक वार्ष्णेय ने बताया कि इस बार अक्षय तृतीया के दिन त्रिपुष्कर, गजकेसरी, शश और मालव्य योग के अलावा तिथि समापन के समय सर्वार्थसिद्ध योग का बनना अत्यंत महत्वपूर्ण है। अक्षय तृतीया के दिन घर की साफ-सफाई कर घर के मुख्य द्वार पर वंदनवार, रंगोली सजाकर महालक्ष्मी, भगवान विष्णुदेव की श्रद्धापूर्वक पूजा करने से सुख-सौभाग्य मिलता है। इस दिन दान करने से पुण्य मिलता है। उन्होंने बताया अक्षय तृतीया के दिन हल्दी की पांच गांठे, मिट्टी का घड़ा, पीली कौड़ियां, सेंधा नमक और पीली सरसों खरीदना भी शुभ रहता है।

वाहन राशि के रंगों के अनुसार खरीदें तो अधिक लाभ

मेष-लाल या महरून, वृष-सफेद और सिल्वर, मिथुन-हरा, क्रीम और ग्रे कर्क-सफेद, क्रीम और सिल्वर। सिंह-स्लेटी, महरून और लाल। कन्या-स्लेटी, सफेद और हरा, तुला-सफेद और सिल्वर। वृश्चिक राशि में चाकलेटी, लाल और महरून, धनु राशि में पीला, सफेद और क्रीम। मकर राशि में काला, भूरा और नीला। कुंभ राशि में जामुनी, नीला और काला जबकि मीन राशि में सफेद, पीला और क्रीम रंग शुभ है।

और पढ़े  पाकिस्तान पर रणनीतिक प्रहार: लद्दाख में भारत ने बनाया अपना पहला रॉक चेक डैम, बूंद-बूंद पानी को तरसेगा पड़ोसी
  • Related Posts

    कर्नाटक के PWD मंत्री जरकीहोली के ठिकानों पर ईडी की रेड: सांसद बेटी के परिसर भी खंगाले, कार्रवाई की वजह क्या?

    प्रवर्तन निदेशालय यानी ईडी ने बुधवार को कर्नाटक के पीडब्ल्यूडी मंत्री सतीश जारकीहोली से जुड़े ठिकानों पर छापेमारी की। अधिकारियों के मुताबिक, यह कार्रवाई एक जांच के सिलसिले में की…

    अमेरिका ने ईरान के पांच तेल टैंकर उड़ाए: जवाब में तेहरान ने जॉर्डन पर दागीं मिसाइलें, क्या फिर बढ़ेगा तनाव?

    अमेरिका और ईरान के बीच छह महीने से ज्यादा समय से युद्ध चल रहा है। मंगलवार को तनाव फिर बढ़ गया। अमेरिकी सेना ने ईरान के पांच तेल टैंकरों को…