व्यापारी कल्याण बोर्ड के उपाध्यक्ष राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त मनीष गुप्ता पहुंचे अयोध्या धाम..

व्यापारी कल्याण बोर्ड के उपाध्यक्ष राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त मनीष गुप्ता आज अयोध्या धाम पहुंचे जहां उन्होंने रामलला का दर्शन पूजन किया. दर्शन पूजन के बाद मीडिया से मुखतिब होते हुए राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त मनीष गुप्ता ने पीएम नरेन्द्र मोदी सरकार के द्वारा कृषि कानून वापस लिए जाने को लेकर कहा कि सरकार किसानों के हितों के लिए कानून बना था। किसानों को कानून नहीं पसंद आया, तो वापस लिया गया। हमारी सरकार किसानों का सम्मान करती है। कृषि क्षेत्र में सुधार के साथ सरकार कदम बढ़ाएगी।वही राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त मनीष गुप्ता ने कहा कि व्यापारियों के लिए बहुत कुछ सरकार ने किया है।दुघर्टना में मृत्यु पर जीएसटी के माध्यम से जो पंजीकृत व्यापारी हैं। पूरे उत्तर प्रदेश में उनको 10 लाख रुपए की सहायता दी जा रही है। मंडी परिषद में रजिस्टर्ड व्यापारी हैं। दुघर्टना की मृत्यु पर उनको भी 5 लाख की सहायता दी जा रही है। उन्होंने कहा कि उनके परिवारों को जो गरीब पल्लेदार,मजदूर उसमें काम करते हैं। उनके इलाज का खर्च भी सरकार उठा रही है वर्तमान समय में कोई भी दुर्घटना हो जाती है तो उस दुघर्टना में 5 हजार रुपए से लेकर 3 लाख रुपए तक उनके इलाज के लिए सरकार खर्चा उठाएगी है। उनके आवास के लिए दो लाख और व्यापारियों के यहां काम करने वाले दैनिक मजदूर, दिहाड़ी मजदूरों के लिए भी पूरी व्यवस्था इसी प्रकार से करी गई है।इसी के साथ एक और सुविधा की गई अगर किसी की मौत हो जाती है। 30,000 खर्च को लेकर सरकार उनके अनुदान के रूप में प्रदान करेगी।

और पढ़े  नकली सिक्के: 6 मशीनें, कार और 39 बिना मुहर की डाई बरामद, इन खास जगहों पर खपाते थे पैसे
  • Related Posts

    ग्रेटर नोएडा में हिट एंड रन केस: तेज रफ्तार कार ने 5 छात्रों को मारी टक्कर, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

    ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार चालक ने सड़क पर जा रहे पांच छात्रों को टक्कर मार दी। हादसे के बाद आरोपी चालक कार लेकर…

    पति ने बैडरूम में लगवाया कैमरा, लाइव देखती है सास, इसलिए रख दी देवर से सबंध बनाने की शर्त

    एक मां ने अपनी बेटी के भविष्य को संवारने के लिए सारी जमापूंजी लगा दी लेकिन उसे क्या पता था कि जिस घर में वह अपनी लाडली को भेज रही…