19 अप्रैल को अक्षया तृतीया, नक्षत्रों का होगा मिलन, जानें राशि के रंगों के अनुसार वाहन लेने के लाभ

सभी तिथियों में सर्वोत्तम तिथि अक्षय तृतीया 19 अप्रैल को मनाई जाएगी। इस दिन सर्वार्थसिद्ध योग बन रहा है और नक्षत्रों का मिलन भी होगा। इस दिन भगवान परशुराम जयंती भी है और मांगलिक कार्यों के लिए अबूझ दिन माना जाता है। रविवार सुबह 10.49 बजे बाद से शुभागमन होगा।

अक्षय तृतीया भाग्य, सौभाग्य, विद्या, धन संतान ऐश्वर्य के कामना व प्राप्ति के लिए मनाया जाता है। कहा गया है कि इस दिन किये गये कर्म, पूजा, संस्कार, धार्मिक अनुष्ठान शुभ होते हैं। ज्योतिष त्रिभुवन उप्रेती ने बताया अक्षय तृतीया 20 अप्रैल सुबह 7: 28 बजे तक रहेगी। इस दिन चंद्रमा दोपहर 12:31 बजे तक मेष राशि और उसके बाद वृष राशि में संक्रमण करेंगे। खरीदारी आदि नूतन क्रय करने का मुहूर्त सुबह 11 बजे से 2:07 बजे और शाम 5: 41 बजे से रात्री 7:14 बजे तक रहेगा। ज्योतिष अशोक वार्ष्णेय ने बताया कि इस बार अक्षय तृतीया के दिन त्रिपुष्कर, गजकेसरी, शश और मालव्य योग के अलावा तिथि समापन के समय सर्वार्थसिद्ध योग का बनना अत्यंत महत्वपूर्ण है। अक्षय तृतीया के दिन घर की साफ-सफाई कर घर के मुख्य द्वार पर वंदनवार, रंगोली सजाकर महालक्ष्मी, भगवान विष्णुदेव की श्रद्धापूर्वक पूजा करने से सुख-सौभाग्य मिलता है। इस दिन दान करने से पुण्य मिलता है। उन्होंने बताया अक्षय तृतीया के दिन हल्दी की पांच गांठे, मिट्टी का घड़ा, पीली कौड़ियां, सेंधा नमक और पीली सरसों खरीदना भी शुभ रहता है।

वाहन राशि के रंगों के अनुसार खरीदें तो अधिक लाभ

मेष-लाल या महरून, वृष-सफेद और सिल्वर, मिथुन-हरा, क्रीम और ग्रे कर्क-सफेद, क्रीम और सिल्वर। सिंह-स्लेटी, महरून और लाल। कन्या-स्लेटी, सफेद और हरा, तुला-सफेद और सिल्वर। वृश्चिक राशि में चाकलेटी, लाल और महरून, धनु राशि में पीला, सफेद और क्रीम। मकर राशि में काला, भूरा और नीला। कुंभ राशि में जामुनी, नीला और काला जबकि मीन राशि में सफेद, पीला और क्रीम रंग शुभ है।

और पढ़े  तरंग शक्ति-2026 अभ्यास: जोधपुर एयरबेस पर गरजे लड़ाकू विमान, राजनाथ सिंह ने देखा भारतीय वायुसेना का दम
  • Related Posts

    उत्तराखंड: आज हरिद्वार में मंत्रिमंडल की बैठक, स्वास्थ्य, आवास समेत कई विभागों के प्रस्तावों पर होंगे फैसले

    मुख्यमंत्री धामी की अध्यक्षता में सोमवार को मंत्रिमंडल की बैठक हरिद्वार में आयोजित होगी। बैठक में स्वास्थ्य, आवास, शहरी विकास सहित अन्य विभागों के प्रस्तावों पर चर्चा के बाद निर्णय…

    2026 शारदीय नवरात्रि- शारदीय नवरात्रि आज से शुरू,जानें पूजा विधि-भोग और आरती…

    हर वर्ष आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से शारदीय नवरात्रि की शुरुआत होती है। इस साल 11 अक्तूबर 2026 से नवरात्रि का शुभारंभ हो रहा है। पहले…