अमेरिका की चेतावनी- ईरान नहीं माना तो फिर शुरू होगी जंग, होर्मुज की नाकेबंदी पर दी सख्त चेतावनी

Spread the love

श्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच अमेरिका ने चीन और ईरान को लेकर बड़ा बयान दिया है। अमेरिकी रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने कहा है कि चीन ने अमेरिका को आश्वासन दिया है कि वह ईरान को किसी भी प्रकार के हथियारों की आपूर्ति नहीं करेगा।

चीन से बातचीत का दावा
प्रेस कॉन्फ्रेंस में पीट हेगसेथ ने कहा कि अमेरिका और चीन के शीर्ष नेतृत्व के बीच सीधी बातचीत हुई है। अमेरिकी राष्ट्रपति और चीनी राष्ट्रपति के बीच संवाद के बाद यह स्पष्ट किया गया कि ईरान को हथियार भेजने की कोई योजना नहीं है।

फिर शुरू हो सकता है सैन्य अभियान
अमेरिका ने ईरान को लेकर कड़ा रुख अपनाते हुए संकेत दिया है कि यदि बातचीत के जरिए समझौता नहीं होता है, तो सैन्य कार्रवाई दोबारा शुरू की जा सकती है। अमेरिकी रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने कहा कि अमेरिकी सेना पूरी तरह तैयार है और जरूरत पड़ने पर तुरंत फिर से युद्ध जैसी कार्रवाई शुरू कर सकती है।

उन्होंने स्पष्ट किया कि अमेरिका फिलहाल कूटनीतिक समाधान को प्राथमिकता दे रहा है, लेकिन यदि ईरान ने समझौते पर सहमति नहीं जताई, तो हालात तेजी से बदल सकते हैं।  हेगसेथ के मुताबिक, अमेरिकी बल उच्च सतर्कता पर हैं और किसी भी स्थिति से निपटने के लिए तैयार हैं, जिससे क्षेत्र में तनाव लगातार बना हुआ है।

ईरान को सख्त संदेश
अमेरिकी रक्षा मंत्री ने ईरान को चेतावनी देते हुए कहा कि उसे सोच-समझकर फैसला लेना होगा। उन्होंने कहा कि अमेरिका यह सुनिश्चित करेगा कि ईरान किसी भी हालत में परमाणु हथियार हासिल न कर सके। अमेरिका ने बताया कि वह बेहद कम सैन्य संसाधनों के साथ ईरान पर नौसैनिक नाकेबंदी लागू कर रहा है। अब तक कई जहाजों ने चेतावनी के बाद रास्ता बदल लिया है, जबकि किसी जहाज को जबरन रोका नहीं गया है। अमेरिकी सैन्य अधिकारियों ने कहा कि उनकी सेनाएं किसी भी समय कार्रवाई के लिए तैयार हैं। यदि स्थिति बिगड़ती है, तो जवाब तुरंत दिया जाएगा।

और पढ़े  नीट की महापरीक्षा संपन्न, छात्रों ने साझा किए अनुभव, करीब 20 लाख परीक्षार्थी हुए शामिल

ईरानी बंदरगाहों की नाकेबंदी के बीच 72 घंटों में 14 जहाजों ने बदला रास्ता
अमेरिकी सेना के अनुसार, ईरान के बंदरगाहों पर लागू की गई नाकेबंदी का असर अब समुद्री यातायात पर साफ दिखने लगा है। कुछ समय पहले ज्वाइंट चीफ्स ऑफ स्टाफ के अध्यक्ष जनरल डैन केन ने बताया था कि सोमवार को नाकेबंदी शुरू होने के बाद 13 जहाज अपने मार्ग से वापस लौट गए थे। हालांकि, ताजा जानकारी में अमेरिकी सेंट्रल कमांड (सेंटकॉम) ने बताया है कि पिछले 72 घंटों में कुल 14 जहाजों ने दिशा बदल ली है। सेंटकॉम के मुताबिक, अमेरिकी बल पूरी सतर्कता और दृढ़ता के साथ उन जहाजों पर नजर रखे हुए हैं, जो ईरानी बंदरगाहों में प्रवेश करने या वहां से बाहर निकलने की कोशिश कर रहे हैं।


Spread the love
  • Related Posts

    आपातकाल के 51 साल- हाईकोर्ट का एक फैसला कैसे बना आपातकाल की बड़ी वजह? इसी ने इंदिरा के करियर पर लगाया था सबसे बड़ा दाग

    Spread the love

    Spread the love25 जून 1975 की रात भारत के लोकतांत्रिक इतिहास की सबसे विवादास्पद रातों में से एक मानी जाती है। इसी रात तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की सिफारिश पर…


    Spread the love

    West Asia- मार्को रुबियो का बयान- ‘ईरान से बातचीत में खाड़ी देशों के हितों की रक्षा करेगा अमेरिका’

    Spread the love

    Spread the love ईरान में स्कूल पर किसने मिसाइल हमला किया, स्पष्ट नहीं: ट्रंप अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के एक स्कूल पर हुए मिसाइल हमले में अमेरिका की…


    Spread the love