शक वो भी अवैध संबंध का- महिला से बात करने की शंका में फाइनेंसर को मार डाला, हत्यारोपी ने अंतिम कॉल में ये कहा..

Spread the love

रियाणा के महेंद्रगढ़ के गुढ़ा गांव निवासी फाइनेंसर दिनेश शर्मा (33) को कुछ युवकों ने बुधवार को किडनैप कर पीट-पीटकर मार डाला। उसकी बहन नीतू ने बताया कि आरोपी ने पहले घर पर फोन कर दिनेश पर उनकी पत्नी के साथ बातचीत का आरोप लगाया और जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने बवानियां निवासी कपिल, सिसोठ निवासी राहुल और महेंद्रगढ़ निवासी आरव को गिरफ्तार कर लिया है।

नीतू ने बताया कि दिनेश महेंद्रगढ़ स्थित एक गोल्ड लोन ब्रांच में काम करता था। 15 अप्रैल की शाम 4 बजे उनके पास दिनेश के फोन से फोन आया। इसमें आरोपी ने कहा कि दिनेश उनकी पत्नी से बात करता है। उसने कहा कि वह उसे जान से मार देगा।

इसके बाद रात ढाई बजे पुलिस ने सूचना दी कि दिनेश का शव बूचावास स्टेशन के पास मिला है और इसको महेंद्रगढ़ नागरिक अस्पताल में भेज रहे हैं। वीरवार सुबह 7 बजे वे अस्पताल में पहुंचे और पुलिस को शिकायत दी। परिजनों ने एक महिला समेत अन्य पर दिनेश की हत्या का आरोप लगाया है।

पुलिस पर लगाया सीमा विवाद का आरोप
परिजनों ने पुलिस पर सीमा विवाद में उलझे रहने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि सूचना देने पर पुलिस कभी कनीना तो कभी सदर क्षेत्र का मामला बताकर कार्रवाई से इन्कार करती रही और कार्रवाई में देरी कर दी। अगर समय से कार्रवाई करती तो दिनेश की जान बच सकती थी।

और पढ़े  सरकार का बड़ा फैसला: राज्य में गुटखा-पान मसाला बनाना, बेचना-रखना और ढोना- सब पर 1 साल का प्रतिबंध

ब्रांच से सुबह साढ़े 10 बजे निकला था दिनेश
नीतू ने बताया कि बुधवार सुबह दिनेश ऑफिस के लिए निकला था। उन्होंने शाखा प्रबंधक से बात की तो पता चला कि दिनेश सुबह 9 बजे ऑफिस पहुंचा और साढ़े 10 बजे बिना बताए ही निकल गया। परिजनों का आरोप है कि इसी समय आरोपियों ने दिनेश को किडनैप किया और अपने स्थान पर ले जाकर मारपीट की है।

शिकायत के आधार पर तीन नामजद समेत अन्य आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर तीन को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक दीपक ने स्वयं घटनास्थल का निरीक्षण किया और आगे की जांच के लिए सीआईए, साइबर सेल और स्थानीय थाना पुलिस की विशेष टीमों का गठन किया। -रमेश कुमार, प्रभारी, सदर थाना, महेंद्रगढ़

धरने पर बैठे आक्रोशित परिजन
दिनेश की हत्या के बाद आक्रोशित परिजन महेंद्रगढ़ के सदर थाना के बाहर धरने पर बैठ गए और पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। परिजनों ने शव लेने से साफ इन्कार कर दिया और मांग रखी कि मामले में शामिल सभी आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी हो। वहीं, डीएसपी हेडक्वार्टर सुरेश कुमार भी मौके पर पहुंचे और परिजनों से बातचीत की।

उन्होंने आश्वासन दिया कि पुलिस ने मामले में तेजी से कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है जबकि दो अन्य संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। अधिकारियों के आश्वासन के बाद परिजन शांत हुए और एक घंटे के धरने के बाद शव लेने के लिए तैयार हो गए।


Spread the love
  • Related Posts

    India-Bangladesh- इस महीने ही बांग्लादेश के पीएम के भारत दौरे की संभावना

    Spread the love

    Spread the loveबांग्लादेश के प्रधानमंत्री तारिक रहमान 20 से 25 अगस्त के बीच भारत की अपनी पहली आधिकारिक यात्रा पर आ सकते हैं। ‘द डेली स्टार’ रिपोर्ट्स के मुताबिक, राजनयिक…


    Spread the love

    आसमान से आफत: लैंडस्लाइड और सैलाब ने मचाई तबाही, 4 की मौत, सेना के पांच जवान लापता

    Spread the love

    Spread the loveअरुणाचल प्रदेश में भारी बारिश के कारण दो अलग-अलग हादसों में बड़ा नुकसान हुआ है। अपर सुबनसिरी में सड़क निर्माण स्थल पर लैंडस्लाइड से चार लोगों की मौत…


    Spread the love