ट्रंप ने PM मोदी को बताया दोस्त, तरनजीत संधू को दिल्ली का उपराज्यपाल बनने पर दी बधाई

Spread the love

मेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के फोन पर बात की। पीएम मोदी ने साथ अपनी बातचीत को ट्रंप ने बहुत अच्छा बताया है। ट्रंप ने मोदी को अपना एक अच्छा दोस्त कहा। उन्होंने बताया कि मंगलवार को दोनों नेताओं के बीच फोन पर विस्तार से चर्चा हुई। ट्रंप ने यह बात वॉशिंगटन में पत्रकारों से कही। वह उस समय लास वेगास में एक बैठक के लिए जा रहे थे।

 

पश्चिम एशिया संकट पर भी हुई बात
इस बातचीत में दोनों नेताओं ने पश्चिम एशिया के ताजा हालात पर चर्चा की। वहां अमेरिका और इस्राइल का ईरान के साथ युद्ध चल रहा है। हालांकि, सात अप्रैल को दोनों पक्षों के बीच दो हफ्ते के लिए युद्ध विराम हुआ था। अमेरिका चाहता है कि ईरान परमाणु हथियार बनाने की कोशिश छोड़ दे। इस युद्ध की वजह से तेल-गैस की कीमतें बहुत बढ़ गई हैं। क्योंकि ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य का समुद्री रास्ता रोक दिया है। दुनिया का 20 प्रतिशत तेल इसी रास्ते से गुजरता है। ट्रंप और पीएम मोदी ने इस रास्ते को खुला और सुरक्षित रखने की अहमियत पर भी जोर दिया।

सर्गेई गोर ने क्या कहा?
भारत में अमेरिकी राजदूत सर्गेई गोर ने बताया कि यह बातचीत करीब 40 मिनट तक चली। बातचीत के आखिर में ट्रंप ने मोदी से कहा, ‘हम सब आपसे प्यार करते हैं।’ 28 फरवरी को युद्ध शुरू होने के बाद दोनों नेताओं के बीच यह दूसरी फोन कॉल थी।

ट्रंप ने दिल्ली के नए उपराज्यपाल को बधाई दी
इसके साथ ही ट्रंप ने सर्गेई गोर को दिल्ली का नया उपराज्यपाल बनने पर बधाई दी। ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘ट्रुथ सोशल’ पर संधू को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि संधू एक अनुभवी राजनयिक हैं। उन्होंने भारत और अमेरिका के रिश्तों को मजबूत करने के लिए हमेशा गहरी प्रतिबद्धता दिखाई है।

और पढ़े  बांग्लादेश में प्रभु श्रीराम की 81 फीट ऊंची मूर्ति बनवा रहा युवक गिरफ्तार, ये आरोप लगा

संधू 2020 से 2024 तक अमेरिका में भारत के राजदूत रहे थे। उन्हें पांच मार्च को दिल्ली का उपराज्यपाल नियुक्त किया गया। भारतीय विदेश सेवा से रिटायर होने के बाद संधू भाजपा में शामिल हो गए थे। उन्होंने 2024 का लोकसभा चुनाव अमृतसर सीट से लड़ा था, लेकिन वह चुनाव हार गए थे।


Spread the love
  • Related Posts

    PM Modi- प्रधानमंत्री मोदी ने हाइड्रोजन ट्रेन को किया रवाना, इन प्रोजेक्ट्स का भी हुआ उद्घाटन-शिलान्यास

    Spread the love

    Spread the loveपीएम मोदी ने हाइड्रोजन ट्रेन को दिखाई हरी झंडी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जींद रेलवे जंक्शन से देश की पहली स्वदेशी हाइड्रोजन-पावर्ड ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।…


    Spread the love

    शर्त के साथ रोक हटी- SC ने खोला ‘महाप्रभु जगन्नाथ’ की रिलीज का रास्ता, जानें कब आएगी फिल्म?

    Spread the love

    Spread the loveसुप्रीम कोर्ट ने एनिमेटेड फिल्म ‘महाप्रभु जगन्नाथ’ की अखिल भारतीय रिलीज को मंजूरी देते हुए स्पष्ट किया है कि फिल्म को 28 जुलाई या उसके बाद ही देशभर…


    Spread the love