शक वो भी अवैध संबंध का- महिला से बात करने की शंका में फाइनेंसर को मार डाला, हत्यारोपी ने अंतिम कॉल में ये कहा..

हरियाणा के महेंद्रगढ़ के गुढ़ा गांव निवासी फाइनेंसर दिनेश शर्मा (33) को कुछ युवकों ने बुधवार को किडनैप कर पीट-पीटकर मार डाला। उसकी बहन नीतू ने बताया कि आरोपी ने पहले घर पर फोन कर दिनेश पर उनकी पत्नी के साथ बातचीत का आरोप लगाया और जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने बवानियां निवासी कपिल, सिसोठ निवासी राहुल और महेंद्रगढ़ निवासी आरव को गिरफ्तार कर लिया है।

नीतू ने बताया कि दिनेश महेंद्रगढ़ स्थित एक गोल्ड लोन ब्रांच में काम करता था। 15 अप्रैल की शाम 4 बजे उनके पास दिनेश के फोन से फोन आया। इसमें आरोपी ने कहा कि दिनेश उनकी पत्नी से बात करता है। उसने कहा कि वह उसे जान से मार देगा।

इसके बाद रात ढाई बजे पुलिस ने सूचना दी कि दिनेश का शव बूचावास स्टेशन के पास मिला है और इसको महेंद्रगढ़ नागरिक अस्पताल में भेज रहे हैं। वीरवार सुबह 7 बजे वे अस्पताल में पहुंचे और पुलिस को शिकायत दी। परिजनों ने एक महिला समेत अन्य पर दिनेश की हत्या का आरोप लगाया है।

पुलिस पर लगाया सीमा विवाद का आरोप
परिजनों ने पुलिस पर सीमा विवाद में उलझे रहने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि सूचना देने पर पुलिस कभी कनीना तो कभी सदर क्षेत्र का मामला बताकर कार्रवाई से इन्कार करती रही और कार्रवाई में देरी कर दी। अगर समय से कार्रवाई करती तो दिनेश की जान बच सकती थी।

और पढ़े  इस दिवाली ₹6 लाख से लेकर ₹3.35 करोड़ तक की गाड़ियां लॉन्च, त्योहार पर बंपर धमाका, देखें

ब्रांच से सुबह साढ़े 10 बजे निकला था दिनेश
नीतू ने बताया कि बुधवार सुबह दिनेश ऑफिस के लिए निकला था। उन्होंने शाखा प्रबंधक से बात की तो पता चला कि दिनेश सुबह 9 बजे ऑफिस पहुंचा और साढ़े 10 बजे बिना बताए ही निकल गया। परिजनों का आरोप है कि इसी समय आरोपियों ने दिनेश को किडनैप किया और अपने स्थान पर ले जाकर मारपीट की है।

शिकायत के आधार पर तीन नामजद समेत अन्य आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर तीन को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक दीपक ने स्वयं घटनास्थल का निरीक्षण किया और आगे की जांच के लिए सीआईए, साइबर सेल और स्थानीय थाना पुलिस की विशेष टीमों का गठन किया। -रमेश कुमार, प्रभारी, सदर थाना, महेंद्रगढ़

धरने पर बैठे आक्रोशित परिजन
दिनेश की हत्या के बाद आक्रोशित परिजन महेंद्रगढ़ के सदर थाना के बाहर धरने पर बैठ गए और पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। परिजनों ने शव लेने से साफ इन्कार कर दिया और मांग रखी कि मामले में शामिल सभी आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी हो। वहीं, डीएसपी हेडक्वार्टर सुरेश कुमार भी मौके पर पहुंचे और परिजनों से बातचीत की।

उन्होंने आश्वासन दिया कि पुलिस ने मामले में तेजी से कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है जबकि दो अन्य संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। अधिकारियों के आश्वासन के बाद परिजन शांत हुए और एक घंटे के धरने के बाद शव लेने के लिए तैयार हो गए।

  • Related Posts

    उत्तर और दक्षिण कोरिया में बढ़ा तनाव: किम जोंग उन ने दागीं बैलिस्टिक मिसाइलें, सिओल ने क्या कहा?

    उत्तर कोरिया ने सोमवार को अपने पूर्वी समुद्री इलाके की ओर कई बैलिस्टिक मिसाइलें दागीं। यह जानकारी दक्षिण कोरिया की सेना ने दिया। यह हाल के दिनों में हथियारों के…

    अगले 73 वर्षों में धरती से मिट सकता है इंसानों का नामोनिशान? लैंसेट की रिपोर्ट में डराने वाला दावा

    साल 2100 तक धरती से इंसान विलुप्त हो सकते हैं। यह दावा हुआ है चिकित्सा क्षेत्र से जुड़ी सबसे प्रतिष्ठित मैगजीन लैंसेट की एक रिपोर्ट में। वैश्विक जोखिम के विश्लेषण…