सिलीगुड़ी में अचानक शादी में पहुंचे PM मोदी, नवविवाहित जोड़े को दिया आशीर्वाद,मांगी माफी

Spread the love

श्चिम बंगाल में अपनी हालिया चुनावी यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अचानक एक विवाह कार्यक्रम में पहुंच गए। पीएम नरेंद्र मोदी के इस तरह औचक तरीके से आने से विवाह कार्यक्रम में मौजूद सभी लोग चौंक गए। दरअसल, पीएम मोदी ने सिलीगुड़ी के मेफेयर टी रिजॉर्ट में आयोजित एक विवाह समारोह में शिरकत की।

 

प्रधानमंत्री मोदी के इस तरह आने की वजह से नवविवाहित जोड़े श्रेया और अक्षय जैन के साथ-साथ वहां मौजूद सभी लोगों को आश्चर्यचकित रह गए। इस खास पल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया गया, जो तेजी से वायरल हो गया।

 

प्रधानमंत्री मोदी के इस तरह आने की वजह से नवविवाहित जोड़े श्रेया और अक्षय जैन के साथ-साथ वहां मौजूद सभी लोगों को आश्चर्यचकित रह गए। इस खास पल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया गया, जो तेजी से वायरल हो गया।

पीएम मोदी ने असुविधा होने के लिए मांगी माफी
वीडियो में प्रधानमंत्री को नवविवाहित जोड़े को आशीर्वाद देने के लिए समारोह स्थल में प्रवेश करते हुए देखा जा सकता है। इस दौरान उन्होंने अपने कार्यक्रमों के चलते किसी भी प्रकार की असुविधा होने के लिए खेद भी जताया। प्रधानमंत्री मोदी ने श्रेया और अक्षय को व्यक्तिगत रूप से शुभकामनाएं दीं और उनके विशेष दिन को और भी यादगार बना दिया।

 

 

सिलीगुड़ी के मेफेयर टी रिजॉर्ट के आस-पास पीएम मोदी के दौरे के चलते पूरा इलाका छावनी में बदल दिया गया था। प्रधानमंत्री को मिलने वाले प्रोटोकॉल के तहत रिजॉर्ट के अंदर और बाहर सुरक्षा बलों के जवानों ने इलाके को घेर लिया. इस दौरान श्रेया और अक्षय की शादी की रस्में चल रही थीं।

और पढ़े  राजस्थान- डूंगरपुर में बड़ा हादसा: नहाने गए छह बच्चों में से चार तालाब में डूबे, मौत, मामा के घर आए थे सभी

दौरे के चलते रिजॉर्ट पर लगी थीं कुछ पाबंदियां
अचानक सुरक्षा बलों की तैनाती से दूल्हा-दुल्हन से लेकर मेहमान तक चौंक गए। उन्हें समझ ही नहीं आया कि आखिर ये सब हो क्या रहा है? इस बीच पता चला कि पीएम मोदी उसी रिजॉर्ट में हैं। इतना ही नहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सुरक्षा के कड़े घेरे में नवविवाहित जोड़े से भी मिलेंगे। इतना सुनते ही वहां मौजूद हर शख्स के चेहरे पर एक मुस्कान दौड़ गई।

पीएम मोदी का किसी आम शख्स की शादी के कार्यक्रम में शामिल होना किसी के लिए भी सपने जैसा ही है। गौरतलब है कि पीएम मोदी के प्रोटोकॉल के चलते रिजॉर्ट में संगीत और मेहमानों की आवाजाही पर कुछ पाबंदियां लगाई गई थीं। इसी की वजह से पीएम मोदी ने नवविवाहित जोड़े से माफी भी मांगी


Spread the love
  • Related Posts

    PM Modi- प्रधानमंत्री मोदी ने हाइड्रोजन ट्रेन को किया रवाना, इन प्रोजेक्ट्स का भी हुआ उद्घाटन-शिलान्यास

    Spread the love

    Spread the loveपीएम मोदी ने हाइड्रोजन ट्रेन को दिखाई हरी झंडी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जींद रेलवे जंक्शन से देश की पहली स्वदेशी हाइड्रोजन-पावर्ड ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।…


    Spread the love

    शर्त के साथ रोक हटी- SC ने खोला ‘महाप्रभु जगन्नाथ’ की रिलीज का रास्ता, जानें कब आएगी फिल्म?

    Spread the love

    Spread the loveसुप्रीम कोर्ट ने एनिमेटेड फिल्म ‘महाप्रभु जगन्नाथ’ की अखिल भारतीय रिलीज को मंजूरी देते हुए स्पष्ट किया है कि फिल्म को 28 जुलाई या उसके बाद ही देशभर…


    Spread the love