दून-दिल्ली एक्सप्रेसवे पर विधिवत संचालन आज से शुरू हो जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज दून-दिल्ली इकोनॉमिक कॉरिडोर का लोकार्पण करेंगे। अब दून से दिल्ली की दूरी मात्र ढाई से तीन घंटे की रह जाएगी। पीएम बनने के बाद 28वीं बार वह उत्तराखंड आ रहे हैं।
कार से एलिवेटेड रोड के सफर पर निकले पीएम मोदी
सहारनपुर के गणेशपुर में प्रधानमंत्री का हेलीकॉप्टर उतर चुका है। यहां से कार से अब प्रधानमंत्री एलिवेटेड रोड के सफर पर निकले हैं।
एलिवेटेड कॉरिडोर का व्यू प्वाइंट देख रहे प्रधानमंत्री मोदी
प्रधानमंत्री मोदी एलिवेटेड कॉरिडोर का व्यू प्वाइंट देख रहे हैं। दून-दिल्ली एक्सप्रेसवे का लोकार्पण कर पीएम मोदी आज तीन राज्यों को सौगात देंगे।







