किशोरी के मोबाइल लोकेशन व CCTV कैमरे से पकड़े हत्यारोपी, सामूहिक दुष्कर्म के बाद घोंट दिया था गला

उल्दन थाना अंतर्गत एक गांव में सामूहिक दुष्कर्म के बाद किशोरी की गला घोंटकर हत्या के मामले में पुलिस चार दिनों के भीतर हत्यारोपियों को तलाशने में कामयाब रही। उन तक पहुंचने में किशोरी का मोबाइल समेत गांव के भीतर लगे सीसीटीवी कैमरे मददगार बने। घंटों मशक्कत करके पुलिस ने हाईवे से लेकर गांव के रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले। गांव में कोटेदार के यहां लगे कैमरे की फुटेज से हत्यारोपियों का सुराग लगा। इसके बाद पुलिस उन तक पहुंच सकी।

 

किशोरी की अंतिम लोकेशन व सीसीटीवी से पकड़े आरोपी
7 अप्रैल की दोपहर में गांव के कुएं से किशोरी का शव बरामद हुआ था। पांच दिन पुराना हो जाने से यह काफी हद तक नष्ट हो गया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या की पुष्टि हुई थी। किशोरी की हत्या ने पुलिस महकमे में भी खलबली मचा दी। एसएसपी ने खुलासे के लिए थाना प्रभारी जयप्रकाश यादव की अगुवाई में टीम बनाई। पुलिस ने जब छानबीन शुरू की तब गांव के कोटेदार के यहां लगे कैमरों में ठाकुर दास एवं शैलेंद्र संदिग्ध हाल में तीन अप्रैल की रात घूमते दिखे। उसका घर कुएं से महज 50 मीटर दूर था। पुलिस को मालूम चला कि 2 अप्रैल की दोपहर करीब 11:30 बजे किशोरी ने 300 रुपये से एक मोबाइल रिचार्ज कराया। दुकान से हेडफोन खरीदकर घर लौट रही थी। किशोरी के मोबाइल की अंतिम लोकेशन भी ठाकुर दास के घर के पास मिली। इस आधार पर ठाकुरदास पर शक हुआ लेकिन, वारदात के बाद से ही लापता हो गया था।

 

और पढ़े  पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा: फौजी का पार्थिव शरीर लेकर लौट रहे बेटे समेत चार की मौत, योगी ने जताया दुख

मुठभेड़ में हुए घायल
पुलिस ने उसे तलाशना शुरू किया। पुलिस को शैलेंद्र के बारे में भी पता चला। ठाकुरदास एक ईंट भट्ठे में जाकर छिप गया था। आखिर में रविवार को पुलिस मुठभेड़ में दोनों घायल हो गए। एसपी सिटी प्रीति सिंह के मुताबिक दोनों आरोपियों ने घटना में शामिल होने की बात स्वीकार की है।

12 घंटे तक घर में छिपाए रखा शव
पूछताछ के दौरान हत्यारोपियों ने पुलिस को बताया कि 2 अप्रैल की दोपहर करीब 12:05 बजे किशोरी घर लौट रही थी। ठाकुर दास के घर पर उसका दोस्त शैलेंद्र भी था। दोनों शराब पी रहे थे। आसपास का रास्ता सुनसान देख दोनों जबरन किशोरी को घर के अंदर घसीट ले गए। अंदर दोनों ने उससे बारी-बारी दुष्कर्म किया। किशोरी के मां से शिकायत करने की बात कहने पर दोनों गुस्से में आ गए। ठाकुरदास ने उसका पांव पकड़ लिया। शैलेंद्र ने दोनों हाथों से उसका गला घोंट दिया। ठाकुरदास की पत्नी मायके गई है। दोपहर का समय होने से दोनों ने घर के अंदर लाश छिपा दी। आधी रात के बाद दोनों ने पचास मीटर दूर कुएं में लाश फेंक दी। दोनों भाग निकले। शक होने पर पुलिस ने जब घर पहुंचकर पूछताछ की, तब ठाकुरदास के परिवार वाले भी उसे बचाने के लिए झूठ बोलते रहे।

  • Related Posts

    बरेली: गैंगस्टर एक्ट का वांछित बदमाश कासिम खां मुठभेड़ में घायल, पैर में लगी गोली, साथी भी गिरफ्तार

    बरेली के फरीदपुर कस्बे में बीसलपुर रोड पर साठा पुलिया के पास बृहस्पतिवार सुबह पुलिस और बाइक सवार बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी फायरिंग में गैंगस्टर…

    अयोध्या- सेवा ज्योति यात्रा में शामिल होंगे BJP प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े

        भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित सेवा ज्योति यात्रा में सहभागिता करेंगे। यात्रा में…