बड़ा हादसा-: यमुना एक्सप्रेसवे पर स्लीपर बस पलटी, मची चीख-पुकार, 20 से अधिक यात्री घायल

Spread the love

मुना एक्सप्रेसवे पर रविवार रात एक बड़ा सड़क हादसा हुआ है। मथुरा स्थित नौहझील थाना क्षेत्र में माइलस्टोन 76 पर एक स्लीपर बस अनियंत्रित होकर पलट गई।

 

राहगीरों की मदद से घायल पुलिस ने घायलों को पहुंचाया अस्पताल
इस दुर्घटना में 20 से यात्री घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंचा। थाना प्रभारी सोनू सिंह और उपनिरीक्षक हरेंद्र तोमर पुलिस बल के साथ पहुंचे। उन्होंने तुरंत राहत और बचाव कार्य शुरू किया। एंबुलेंस और राहगीरों की मदद से घायल यात्रियों को बस से निकाला गया। पुलिस ने सभी घायलों को नौहझील सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया। वहां उनका उपचार जारी है।

 

बचाव कार्य और घायलों की स्थिति
पुलिस ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए घायलों को अस्पताल पहुंचाया। स्थानीय लोगों और राहगीरों ने भी बचाव कार्य में सहयोग किया। कुछ यात्रियों को गंभीर चोटें आई हैं। अन्य यात्रियों को मामूली चोटें लगी हैं। नौहझील सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टरों की टीम घायलों का इलाज कर रही है। 

 

 

नोएडा से दरभंगा जा रही थी बस
जानकारी प्राप्त हुई है कि यह बस नोएडा से बिहार के दरभंगा जा रही थी। हादसे के बाद अंदर फंसे यात्री बस की खिड़कियों के शीशे तोड़कर बाहर निकलते हुए नजर आ आए। 


Spread the love
और पढ़े  प्रदेश में मानूसन ने पकड़ी रफ्तार, इन जिलों में आज भारी बारिश की चेतावनी जारी, यहां हो सकता वज्रपात
  • Related Posts

    राममंदिर चढ़ावा चोरी: नोटों की गड्डियां और खुले नोट, 70 बार चोरी कैमरे में कैद, पहली बार सामने आई SIT रिपोर्ट

    Spread the love

    Spread the loveराममंदिर चढ़ावा चोरी की एसआईटी रिपोर्ट सामने आ गई है। इसके मुताबिक, गणना प्रक्रिया की निगरानी के नियमों को ट्रस्ट पदाधिकारियों ने बदलकर कमजोर कर दिया। रिपोर्ट में…


    Spread the love

    प्रदेश में मानूसन ने पकड़ी रफ्तार, इन जिलों में आज भारी बारिश की चेतावनी जारी, यहां हो सकता वज्रपात

    Spread the love

    Spread the loveउत्तरप्रदेश में मानसून ने दोबारा रफ्तार पकड़ी है। सोमवार को यूपी के दक्षिणी और पूर्वी जिलों में अच्छी बारिश दर्ज की गई, जिससे उमस और गर्मी से लोगों…


    Spread the love