रामनगर / नैनीताल : कांग्रेस में दिखी गुटबाजी, रणजीत रावत समेत 4 ने की टिकट के लिए दावेदारी ।

कांग्रेस के पर्यवेक्षक रामनगर में कार्यकर्ताओं की बैठक लेने पहुंचे थे। रामनगर में कांग्रेस की गुटबाजी का आलम यह रहा कि एक गुट ने तो कांग्रेस कार्यालय में अपनी दावेदारी पेश की लेकिन तीन ने फोन और मेल पर अपनी दावेदारी पेश की हैं। रामनगर से अब टिकट के चार दावेदार हो गए हैं।
मंगलवार को कांग्रेस पर्यवेक्षक चेतन चौधरी ने रानीखेत रोड स्थित कांग्रेस कार्यालय में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। इस मौके पर पार्टी के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष रणजीत सिंह रावत की टिकट के लिए दावेदारी की। वहीं दूसरी ओर रामनगर में कांग्रेस के दूसरे धड़े ने पर्यवेक्षक को फोन किया। फोन पर ही पर्यवेक्षक ने उन्हें मेल आईडी दी और मेल पर ही बायोडाटा मांग लिया, जिनमें पार्टी नेता पुष्कर दुर्गापाल, पूर्व ब्लॉक प्रमुख संजय नेगी और महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष आशा बिष्ट ने भी दावेदारी पेश की है।

और पढ़े  स्टेडियम में शराब पीकर हुड़दंग: नशामुक्त हरियाणा की थीम वाली क्रिकेट लीग में छलके जाम, तीन कलाकारों का चालान
  • Related Posts

    अल्मोड़ा- पहाड़ की बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था, भेंट चढ़ी 3 जिंदगियां: 3 दिन तक भटका परिवार, नहीं बचे जुड़वा बच्चे और मां

    पहाड़ों के कठिन जीवन व बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था की भेंट इस बार एक गर्भवती  चढ़ी है। इनोलू गांव की गर्भवती निशा को बचाने की कोशिश में उसका परिवार तीन दिन…

    उत्तराखंड: अयोध्या में अतिथि गृह, रुद्रपुर में स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के लिए कवायद तेज, तैयारी में जुटा विभाग

    अयोध्या में 67.83 करोड़ रुपये की लागत से राज्य अतिथि गृह और ऊधमसिंह नगर के रुद्रपुर स्थित मोदी मैदान में 23.32 करोड़ रुपये से आधुनिक इंडोर व आउटडोर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स…