हरिद्वार : 28 नवंबर को भारत के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद आएंगे दीक्षांत समारोह में ।

पतंजलि विश्वविद्यालय के प्रथम दीक्षांत समारोह में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। 28 नवंबर को प्रथम दीक्षांत समारोह होना है। पतंजलि विश्वविद्यालय के कुलपति आचार्य बालकृष्ण ने बताया कि राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद विद्यार्थियों को उपाधि एवं स्वर्ण पदक वितरित करेंगे।
आचार्य बालकृष्ण ने बताया कि कार्यक्रम में राज्यपाल सेवानिवृत्त ले. जनरल गुरमीत सिंह, केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धनसिंह रावत समेत कई विशिष्ट लोग भी उपस्थित रहेंगे। उन्होंने बताया कि दीक्षांत समारोह को सफल बनाने के लिए विश्वविद्यालय प्रबंधन तैयारियों में जुट गया है। जिला पुलिस-प्रशासन भी राष्ट्रपति के दौरे को लेकर तैयारियों में जुट गया है।
इससे पहले राष्ट्रपति कोविंद अक्टूबर 2019 में भी हरिद्वार आए थे। उन्होंने पत्नी सविता कोविंद के साथ हरिद्वार के कनखल स्थित हरिहर आश्रम में पहुंचकर श्री पारदेश्वर मंदिर में पूजा अर्चना और रुद्राभिषेक किया था। इस दौरान जूना अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरि महाराज की देखरेख में उन्होंने पूजन किया था। 

आईआईटी रुड़की में भी छात्र छात्राओं को दी थी उपाधि
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद आईआईटी रुड़की के दीक्षांत समारोह में भी बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे थे। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने संस्थान में सर्वाधिक सीजीपीए प्राप्त करने वाले, विभिन्न गतिविधियों में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले और उत्कृष्ट शोध कार्य करने के लिए नौ छात्रों को मेडल व प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया था। सत्र में 2029 छात्र-छात्राओं को उपाधि प्रदान की गई थी।

और पढ़े  मसूरी: ऐतिहासिक विरासत से जुड़ेगा मसूरी विंटरलाइन कार्निवाल, डीएम ने दिए निर्देश, इस बार है खास तैयारी
  • Related Posts

    बदरीनाथ धाम: कपाट बंद होने से पहले उत्साह, श्रद्धालुओं की संख्या 22 लाख के पार, रोज पहुंच रहे 10 हजार से अधिक

    बदरीनाथ धाम की यात्रा अंतिम चरण में चल रही है। लेकिन तीर्थ यात्रियों का उत्साह बढ़ता जा रहा है। धाम में हर दिन 10 हजार से अधिक यात्री दर्शन के…

    देहरादून: मुख्यमंत्री ने देवभूमि परिवार पोर्टल का किया शुभारंभ, विकसित उत्तराखंड विजन-2047 का विमोचन

    मुख्यमंत्री धामी ने सोमवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में ‘देवभूमि परिवार पोर्टल’ का शुभारंभ किया। इसके साथ ही उन्होंने ‘विकसित उत्तराखंड विजन-2047’ का विमोचन भी किया।…