हरिद्वार- 13 से 15 अप्रैल तक यातायात रूट डायवर्जन प्लान रहेगा लागू, भारी वाहनों पर रोक

बैशाखी स्नान पर्व और सद्भावना सम्मेलन को लेकर हरिद्वार पुलिस ने शहर में यातायात प्लान लागू कर दिया है। 13, 14 और 15 अप्रैल को संभावित भारी भीड़ को देखते हुए प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। ट्रैफिक का दबाव बढ़ने पर शहर में भारी वाहनों का प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा और उन्हें बॉर्डर पर ही रोक दिया जाएगा। एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने बताया कि यातायात प्लान का सख्ती से पालन कराने के लिए निर्देश दिए गए हैं।

 

इस तरह रहेगी यातायात की व्यवस्था

– 13, 14 और 15 अप्रैल को विशेष ट्रैफिक प्लान लागू रहेगा।
– 12 अप्रैल रात 12 बजे से स्नान पर्व समाप्ति तक शहर में भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।
– ट्रैफिक दबाव बढ़ने पर भारी वाहनों को बॉर्डर पर ही रोक दिया जाएगा।
– नगलाइमरती से वाहनों को डायवर्ट कर बैरागी कैंप पार्किंग में रोका जाएगा।
– चीला मार्ग ऋषिकेश की ओर से केवल एक्जिट के लिए इस्तेमाल होगा।
– गुरुरुकुल कांगड़ी सर्विस लेन से सिंहद्वार होते हुए वाहनों को शंकराचार्य चौक भेजा जाएगा।
– टोल प्लाजा पर दबाव बढ़ने पर नहर पटरी मार्ग से एक्जिट कराया जाएगा।
– देहरादून-ऋषिकेश जाने वाली प्राइवेट बसों को जरूरत पड़ने पर मोहंड के रास्ते भेजा जाएगा।

बाहरी राज्यों से आने वाले वाहनों के लिए

– दिल्ली, मेरठ, मुजफ्फरनगर, पंजाब से आने वाले वाहन निर्धारित रूट से हरिद्वार पहुंचेंगे।
– इन वाहनों की पार्किंग अलकनंदा, दीनदयाल, पंतद्वीप और चमकादड़ टापू में होगी।
– अधिक दबाव होने पर रूट बदलकर बैरागी कैंप पार्किंग भेजा जाएगा।
– दबाव बढ़ने पर सहारनपुर, भगवानपुर, बिजौली, मोहंड होते हुए देहरादून-ऋषिकेश भेजा जाएगा।
– दिल्ली-मेरठ से नजीबाबाद जाने वाले वाहनों को लक्सर, बालावाली के रास्ते डायवर्ट किया जाएगा।

और पढ़े  नैनीताल में टैक्सी चालकों की मनमानी: 50 के बजाय 200-300 रुपये वसूले, 3 वाहन कब्जे में, चालानी कार्रवाई

इन रूटों से आने वाले वाहन ऐसे आएंगे

– छोटे वाहन चिड़ियापुर, श्यामपुर, चंडीचौकी से शहर में प्रवेश करेंगे।
– बड़े वाहनों को 4.2 से डायवर्ट कर गौरीशंकर और नीलधारा पार्किंग भेजा जाएगा।
– देहरादून-ऋषिकेश से आने वाले वाहन नेपाली फार्म, रायवाला होते हुए हरिद्वार लाए जाएंगे।
– पार्किंग लालजीवाला, पंतद्वीप और चमकादड़ टापू में होगी।

ऑटो/विक्रम के लिए नियम

– देहरादून-ऋषिकेश की ओर से आने वाले ऑटो/विक्रम जयराम मोड़ तक ही आएंगे।
– आगे जाने की अनुमति नहीं होगी, यहीं सवारी उतारनी होगी।
– ज्वालापुर, रानीपुर और बीएचईएल की ओर से आने वाले वाहनों के लिए अलग डायवर्जन रूट तय।
– ललतारा पुल से शिवमूर्ति तक सभी वाहनों का आवागमन बंद रहेगा।

  • Related Posts

    तीन लोगों को हत्या: जिस घर में चल रही थी दिवाली की तैयारी, वहां बह रहा आंसुओं का सैलाब

    रायपुर के विष्णुलोक कॉलोनी में जिस घर में दिवाली की तैयारियां चल रही थीं, वहां अब मातम पसरा है। जिस घर को त्योहार से पहले सजाने-संवारने में कपूर दंपती जुटा…

    भांजे ने दो मामा के साथ की ठगी: निवेश के नाम पर लगाया 1.65 करोड़ का चूना, पॉवर ऑफ अटॉर्नी भी बेची

    भांजे ने अपने दो मामा से निवेश के नाम पर 1.65 करोड़ रुपये ठग लिए। जब पीड़ितों ने अपना हिसाब मांगा तो टाल मटोल करने लगा। इस बीच पता यह…