यूपी : विधानसभा चुनाव – आज लगेगा सपा-बसपा को बड़ा झटका, 10 एमएलसी आज भाजपा में होंगे शामिल ।

सपा और बसपा के 10 विधान परिषद सदस्य आज भाजपा की सदस्यता ग्रहण करेंगे। भाजपा प्रदेश मुख्यालय में सोमवार को ज्वाइनिंग कमेटी की बैठक में विधानसभा चुनाव में सपा बसपा को करारा झटका देने के लिए उनके वर्तमान विधान परिषद सदस्यों को पार्टी में शामिल करने का निर्णय किया गया।
पार्टी सूत्रों के मुताबिक ज्वाइनिंग कमेटी के समक्ष सपा और बसपा के विधायक और एमएलसी सहित 100 बड़े नेताओं को भाजपा में शामिल कराने का प्रस्ताव रखा गया था। समिति ने सपा के विधान परिषद सदस्य रविशंकर सिंह पप्पू, सीपी चंद, अक्षय प्रसाद सिंह, रमा निरंजन व बसपा के ब्रजेश कुमार सिंह प्रिंसू सहित दस एमएलसी के भाजपा में शामिल करने की मंजूरी दी।
सपा छोड़कर भाजपा में शामिल होने वाले परिषद सदस्यों में अधिकांश सदस्य नगर निकाय क्षेत्र से एमएलसी है। भाजपा ने इन सदस्यों को विधान परिषद के आगामी नगर निकाय क्षेत्र चुनाव में उम्मीदवार बनाने की भी सैद्धांतिक सहमति दे दी है। सपा के सदस्यों को भाजपा में शामिल कराने में उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा और भाजपा के उपाध्यक्ष दयाशंकर सिंह की बड़ी भूमिका रही है। विधानसभा चुनाव से पहले इन सदस्यों के भाजपा में शामिल होने से सपा को बड़ा झटका लगेगा। वहीं, भाजपा को इन सदस्यों के प्रभाव वाले क्षेत्र में फायदा होगा।

और पढ़े  स्कूल वाहनों की सुरक्षा पर HC सख्त:- DM और मुख्य सचिव को दिया ये आदेश, एक माह में मांगी अनुपालन रिपोर्ट
  • Related Posts

    अयोध्या- मिल्कीपुर में नन्हीं प्रतिभाओं ने कलाकृतियों में भरे कल्पना के रंग

        सेवा संकल्प अभियान के तहत मिल्कीपुर स्थित बीआरसी मिल्कीपुर में बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से कला प्रतिभा एवं प्रदर्शनी कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मिल्कीपुर विधायक…

    दर्दनाक हादसा: ग्रेटर नोएडा में यमुना एक्सप्रेस-वे पर स्लीपर बस में लगी आग, 9 यात्रियों की मौत,30 से ज्यादा यात्री थे सवार।

    गौतमबुद्धनगर जिले के ग्रेटर नोएडा में दर्दनाक हादसा हुआ है। यमुना एक्सप्रेसवे पर जेवर एयरपोर्ट के पास बुधवार देर रात चलती टूरिस्ट बस में अचानक आग लग गई। हादसे में…