यूकेपीएससी- उत्तराखंड पीएससी परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी, 30 अप्रैल तक होंगे एग्जाम,करें डाउनलोड

Spread the love

त्तराखंड लोक सेवा आयोग (UKPSC) ने संयुक्त राज्य सिविल उच्च अधीनस्थ सेवा परीक्षा 2025 और यूकेपीएससी मुख्य परीक्षा 2026 के लिए प्रवेश पत्र जारी कर दिए हैं। जिन उम्मीदवारों ने आवेदन किया था, वे अब अपना एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं। आयोग ने कुल 123 पदों पर भर्ती करेगा।

 

देखें पूरा परीक्षा शेड्यूल

तिथि समय सत्र/अवधि विषय/कोड
27.04.2026 (सोमवार) 9:00 AM – 12:00 PM प्रथम/3 घंटे सामान्य हिन्दी (General Hindi) (91)
28.04.2026 (मंगलवार) 2:00 PM – 5:00 PM द्वितीय/3 घंटे निबंध (Essay) (92)
28.04.2026 (मंगलवार) 9:00 AM – 12:00 PM प्रथम/3 घंटे सामान्य अध्ययन-I (Indian Heritage, History, Geography, Society) (93)
28.04.2026 (मंगलवार) 2:00 PM – 5:00 PM द्वितीय/3 घंटे सामान्य अध्ययन-II (Governance, Constitution, Polity, IR) (94)
29.04.2026 (बुधवार) 9:00 AM – 12:00 PM प्रथम/3 घंटे सामान्य अध्ययन-III (Technology, Economy, Environment, Security) (95)
30.04.2026 (गुरुवार) 2:00 PM – 5:00 PM द्वितीय/3 घंटे सामान्य अध्ययन-IV (Ethics, Integrity, Aptitude) (96)
30.04.2026 (गुरुवार) 9:00 AM – 12:00 PM प्रथम/3 घंटे सामान्य अध्ययन-V (Uttarakhand State Knowledge) (97)
30.04.2026 (गुरुवार) 2:00 PM – 5:00 PM द्वितीय/3 घंटे सामान्य अध्ययन-VI (Uttarakhand State Knowledge) (98)

 

 

दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए सुविधा

जिन दिव्यांग अभ्यर्थियों को लिखने में परेशानी होती है, उन्हें श्रुतलेखक (लिखने वाला व्यक्ति) खुद लाना होगा। श्रुतलेखक कम से कम हाईस्कूल पास होना चाहिए। एक पेपर के लिए एक ही श्रुतलेखक मान्य होगा। ऐसे अभ्यर्थियों को हर घंटे 20 मिनट का अतिरिक्त समय भी मिलेगा।

जो अभ्यर्थी श्रुतलेखक की सुविधा लेना चाहते हैं, उन्हें 16 अप्रैल 2026 तक जरूरी कागज आयोग के कार्यालय में जमा करने होंगे। इसमें मेडिकल सर्टिफिकेट, श्रुतलेखक की जानकारी, फोटो और आधार कार्ड की कॉपी शामिल है। ईमेल से भेजे गए दस्तावेज स्वीकार नहीं होंगे। समय पर दस्तावेज जमा करना जरूरी है, वरना सुविधा नहीं मिलेगी।

और पढ़े  ऊधमसिंह नगर- सुल्तानपुर पट्टी-कोसी बांध मार्ग पर दिखा तेंदुआ, क्षेत्र में दहशत

Spread the love
  • Related Posts

    रुड़की – गुरुकुल नारसन के टिकौला कलां गांव में नाले में मिला युवक का शव

    Spread the love

    Spread the loveरुड़की में गुरुकुल नारसन क्षेत्र के टिकौला कलां गांव में आज एक युवक का शव नाले में पड़ा मिला है। युवक की पहचान कपिल(40) पुत्र मेघवाल निवासी टिकौला कलां के…


    Spread the love

    हरिद्वार में ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ पर मंथन: कार्यक्रम में पहुंचे सीएम धामी, शिवराज-रामदेव और संत समाज भी मौजूद

    Spread the love

    Spread the loveहरिद्वार में ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ को लेकर संत समाज की ओर से कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। ज्वालापुर मार्ग स्थित श्रीजी वाटिका में आयोजित कार्यक्रम में…


    Spread the love