सरकार का सख्त एक्शन, देवरिया के एसडीएम विपिन कुमार द्विवेदी निलंबित, एक आम आदमी से हुई थी बहस

Spread the love

 

प्रदेश सरकार ने बरहज देवरिया के उप जिलाधिकारी विपिन कुमार द्विवेदी को निलंबित कर दिया है। तहसील बरहज के ग्राम लक्ष्मीपुर में राजस्व रिकॉर्ड में दर्ज नाली व नलकूप की जमीन पर पक्की सड़क के निर्माण विवाद के दौरान एसडीएम और एक व्यक्ति के बीच नोकझोंक हुई। आरोप है कि एसडीएम की डांट से व्यक्ति को दिल का दौरा पड़ा और उनकी मौत हो गई। घटना की प्रारंभिक जांच कराई गई थी।

यह जांच अपर आयुक्त प्रशासन गोरखपुर, पुलिस अधीक्षक नगर गोरखपुर और अपर जिलाधिकारी नगर गोरखपुर की तीन सदस्यीय कमेटी ने की थी। समिति की रिपोर्ट के आधार पर प्रकरण में लापरवाही के लिए प्रथमदृष्टया विपिन कुमार द्विवेदी को जिम्मेदार ठहराया गया है। उनके खिलाफ नियम-7 के तहत जांच के आदेश भी दे दिए गए हैं। प्रयागराज के कमिश्नर को जांच अधिकारी नामित किया गया है। विपिन कुमार द्विवेदी को राजस्व परिषद से संबंध कर दिया गया है।


Spread the love
और पढ़े  irport: जिन्होंने दी जमीन, उन्होंने भरी पहली उड़ान, नोएडा से लखनऊ गए किसान, CM से मुलाकात
  • Related Posts

    अयोध्या- राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर योगी का पहला बयान, बोले- हमने SIT बनाई है, वो दूध का दूध और पानी का पानी करेगी

    Spread the love

    Spread the love   राममंदिर चढ़ावा चोरी पर योगी बोले-अपराधी कोई हो, नहीं बचेगा: अयोध्या में कहा – 15 दिन में SIT दूध का दूध, पानी का पानी कर देगी…


    Spread the love

    ऐप से घर बैठे मिल रहीं पुलिस सेवाएं, अब थाने जाने की जरूरत नहीं, जानें …

    Spread the love

    Spread the loveउत्तर प्रदेश पुलिस की UP Cop App आम लोगों के लिए कई महत्वपूर्ण सेवाओं का माध्यम बनती जा रही है। ऐप के जरिए नागरिक घर बैठे विभिन्न पुलिस…


    Spread the love