रुद्रपुर- नौ वर्षीय बालिका से दरिंदगी, किशोर ने दोस्त के साथ मिलकर किया सामूहिक दुष्कर्म

कोतवाली क्षेत्र में नौ वर्षीय बालिका से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। मकान में किराये पर रहने वाले किशोर ने अपने दोस्त के साथ मिलकर घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने बालिका का मेडिकल परीक्षण कराया है। किशोरों से पूछताछ की जा रही है।

बृहस्पतिवार को एक दंपती बालिका को लेकर कोतवाली पहुंचे और पुलिस को घटना से अवगत कराया। दंपती ने पुलिस को बताया कि वह किराये पर रहते हैं। बुधवार रात करीब 11 बजे उसकी नौ वर्षीय पुत्री बाथरूम को गई।

 

आरोप है कि उसी मकान में किराये पर रहने वाले परिवार का किशोर और उसके दोस्त ने पुत्री को कमरे में ले जाकर गलत काम किया। घटना के बाद पुत्री परेशान थी। पूछने पर उसने आपबीती सुनाई। वहीं कोतवाली पहुंचने पर पुलिस ने बालिका का मेडिकल परीक्षण कराया। साथ ही दोनों आरोपी किशोरों से पूछताछ शुरू कर दी है। सीओ प्रशांत कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर पॉक्सो की धारा में प्राथमिकी दर्ज की जा रही है। आरोपियों को किशोर न्यायालय में पेश किया जाएगा।

चार घंटे बाद भी एसएसआई नहीं जुटा सके घटना की जानकारी
एसएसपी अजय गणपति बच्चों व महिलाओं पर हो रहे अपराध को लेकर गंभीर हैं और हर बार मातहतों को निर्देश देते हैं कि त्वरित कार्रवाई की जाए मगर पुलिस टालमटोल करने में कोई कमी नहीं छोड़ती। बृहस्पतिवार को पीड़िता को लेकर अभिभावक 11 बजे कोतवाली पहुंच गए थे। शाम तीन बजे एसएसआई केसी आर्या का जवाब था कि उन्हें अभी बेटी के बारे में जानकारी जुटाने का समय नहीं है

और पढ़े  देहरादून: BJP पार्षद के घर लूट का नया खुलासा, अकेला नहीं था नौकर, रात एक बजे शुरू हुआ खेल
  • Related Posts

    जाम से हाहाकार: नैनीताल की बिगाड़ी यातायात व्यवस्था, डायवर्ट रूट से ज्योलीकोट पहुंचे पर्यटकों ने दिया धरना

    तीन दिन की छुट्टी के चलते नैनीताल में उमड़ी पर्यटकों की भीड़ का असर ज्योलीकोट मार्ग पर भी देखने को मिला। रविवार को ज्योलीकोट में लंबा जाम लगने से पर्यटक…

    उत्तराखंड / चंपावत: युवाओं को सौगात, डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ा, कुक्कुट पालकों को दो करोड़ की सब्सिडी, जानें..

    राज्य गठन के करीब 26 साल बाद पहली बार चंपावत जिले के बनबसा में मंत्रिमंडल की बैठक हुई। कैबिनेट बैठक में 24 प्रस्ताव पर चर्चा हुई। चुनावी वर्ष में सरकार ने…