हिमाचल: देह व्यापार रैकेट का भंडाफोड़, 3 महिलाओं को किया रेस्क्यू, तीन आरोपी गिरफ्तार

हिमाचल प्रदेश ऊना जिला मुख्यालय में गुरुवार को पुलिस ने हमीरपुर-ऊना सड़क किनारे एक ढाबे व गेस्ट हाउस में देह व्यापार के रैकेट का पर्दाफाश किया। शहर के एक निजी गेस्ट हाउस में छापा मारकर पुलिस ने तीन महिलाओं को रेस्क्यू किया, जबकि मौके से तीन युवकों को गिरफ्तार किया गया। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मौके से आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद की है। मामले में गेस्ट हाउस संचालक की भूमिका भी संदेह के घेरे में है।

जानकारी के अनुसार पुलिस को काफी समय से सूचना मिल रही थी कि शहर के एक निजी गेस्ट हाउस में देह व्यापार का धंधा चल रहा है। कई बार इस संबंध में शिकायतें भी पुलिस तक पहुंची थीं। इसके बाद पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए निगरानी शुरू की। पुलिस की संयुक्त टीम ने कई दिनों तक गेस्ट हाउस की गतिविधियों पर नजर रखी और पुख्ता सूचना मिलने के बाद बुधवार को योजनाबद्ध तरीके से दबिश दी। पुलिस टीम ने गेस्ट हाउस में दबिश दी तो वहां से तीन महिलाओं को तुरंत पुलिस सुरक्षा में लेकर रेस्क्यू किया गया।

वहीं मौके पर मौजूद तीन युवकों को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने कमरों की तलाशी के दौरान आपत्तिजनक सामग्री, मोबाइल फोन और अन्य सामान भी कब्जे में लिया है। पुलिस अधीक्षक सचिन हिरेमेठ ने बताया कि पुलिस को पहले से इस अवैध गतिविधि की सूचना मिल रही थी। इसके बाद संयुक्त टीम का गठन कर कार्रवाई की गई। गेस्ट हाउस संचालक की भूमिका की भी जांच की जा रही है। यदि जांच में उसकी संलिप्तता सामने आती है तो उसके खिलाफ भी मामला दर्ज किया जाएगा। महिलाओं से भी पूछताछ की जा रही है।

और पढ़े  हिमाचल: ऊना के बल्क ड्रग पार्क से 16 हजार हिमाचलियों को मिलेगा रोजगार, 32 कंपनियों ने किया निवेश का करार
  • Related Posts

    हिमाचल: जगत सिंह नेगी के बयान पर प्रदेश में भाजयुमो का प्रदर्शन, ऊना-मंडी-बिलासपुर से शिमला तक गूंजा विरोध

    भारतीय सेना और ऑपरेशन सिंदूर को लेकर विधानसभा में राजस्व एवं जनजातीय विकास मंत्री जगत सिंह नेगी की टिप्पणी पर हिमाचल प्रदेश में भाजपा और भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो)…

    हिमाचल: मंडी में सात वर्षीय सिख बच्चे के केश काटने पर FIR, दादा ने मां के खिलाफ दर्ज करवाई शिकायत

    सात वर्षीय सिख बच्चे के केश काटने को लेकर मंडी में विवाद गहरा गया है। मामला अब पुलिस थाने पहुंच गया है, जहां बच्चे के 72 वर्षीय दादा की शिकायत…