भीषण हादसा: बेकाबू होकर पलटी टूरिस्ट बस, मची चीख- पुकार,2 महिलाओं की मौत,35 लोग घायल

Spread the love

गाजीपुर जिले के नंदगंज थाना क्षेत्र के नैसारे गांव के सामने वाराणसी-गोरखपुर फोरलेन पर बृहस्पतिवार को भीषण सड़क हादसा हो गया। डिवाइडर से टकराने के बाद एक टूरिस्ट बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में दो महिलाओं की मौत हो गई, जबकि करीब 35 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। इनमें से तीन लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। मृत महिलाओं की पहचान अन्नपूर्णा देवी (50 वर्ष) निवासी पूना व सरस्वती देवी (70 वर्ष) निवासी बुलढाना के रूप में हुई। घटना की जानकारी मिलते ही एएसपी सिटी डॉ. राकेश कुमार मिश्रा पुलिस बल के साथ मेडिकल कॉलेज पहुंचे और घायलों का हाल जाना। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

 

कैसे हुआ हादसा
एएसपी सिटी डॉ. राकेश कुमार मिश्रा ने बताया कि महाराष्ट्र के जलगांव से आए यात्री पहले वाराणसी पहुंचे थे। यहां से टूरिस्ट बस के जरिए नेपाल के काठमांडू गए थे।

 

डिवाइडर से टकराकर पलटी बस
वापसी के दौरान नंदगंज क्षेत्र में नैसारे गांव के पास फोरलेन पर एक बोलेरो को बचाने के प्रयास में चालक ने नियंत्रण खो दिया, जिससे बस डिवाइडर से टकराकर पलट गई।

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मॉर्च्यूरी भेज दिया गया है।

घायलों को तत्काल मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। चिकित्सकों के अनुसार सभी घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है।

 

 

दो बसों से गए थे नेपाल
महाराष्ट्र के बुलढाणा जिले के जलगांव समेत विभिन्न गांव के करीब 95 से 96 लोग वाराणसी के दो बसों से चित्रकुट में दर्शन के बाद तीन दिन पूर्व काठमांडू गए थे।

और पढ़े  राममंदिर चढ़ावा: दान में मिले गहने गला दिए गए, बैंक कर्मियों सहित आठ रडार पर

Spread the love
  • Related Posts

    एसआईटी जांच की आंच से बच रहे हैं चंपत राय, सब कुछ था हाथ में पर कहीं नहीं हस्ताक्षर

    Spread the love

    Spread the loveश्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की कमान पूरी तरह से चंपत राय के हाथों में थी। जैसा वह चाहते थे, वही होता था, लेकिन एसआईटी जांच में उनका…


    Spread the love

    जिला पंचायत अध्यक्ष बने प्रशासक, सरकार ने जारी किया आदेश, ब्लॉक प्रमुखों पर भी जल्द लागू होगी नई व्यवस्था

    Spread the love

    Spread the loveप्रदेश सरकार ने जिला पंचायत अध्यक्षों को प्रशासक नियुक्त कर दिया है। शासन ने इस संबंध में शुक्रवार रात आदेश जारी कर दिया है। सभी 75 जिला पंचायत…


    Spread the love