नीला रोबोट: मतदान केंद्र पर AI रोबोट से स्वागत, मतदाताओं के आकर्षण का केंद्र बनी नीला, जानिए खासियत

Spread the love

 

 

विधानसभा चुनाव 2026 के दौरान पुदुचेरी में मतदाताओं का स्वागत एक अनोखे और हाई-टेक अंदाज में हो रहा है। यहां के वीओसी सरकारी स्कूल में वोट डालने आ रहे मतदाताओं का स्वागत ‘नीला’ नाम की एक रोबोट कर रही है। यह रोबोट मतदान केंद्र पर आने वाले हर व्यक्ति का अभिवादन कर रही है।

 

रोबो मिरर कंपनी के कौशिक ने इस रोबोट के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि नीला एक इवेंट-आधारित रोबोट है। इसे खास तौर पर शादियों, दफ्तरों के काम और चुनावों जैसे मौकों के लिए तैयार किया गया है। यह रोबोट कोयंबटूर से यहां लाई गई है। नीला रोबोट में कई आधुनिक खूबियां मौजूद हैं। इसमें वॉयस फीचर लगा है, जिसकी मदद से यह खुद बात कर सकती है। इसमें पहले से निर्देश (कमांड) फीड किए जाते हैं, जिससे यह पास खड़े लोगों को सुनाई देने वाली आवाज में बात करती है।

तस्वीरों में नीला रोबोट पारंपरिक कपड़ों में सजी नजर आ रही है। उसके हाथ में फूलों की एक थाली है, जिससे वह मतदाताओं का स्वागत कर रही है। चुनाव में तकनीक का यह इस्तेमाल लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। इस हाई-टेक स्वागत को देखकर मतदान करने आए लोग काफी उत्साहित हैं।


Spread the love
और पढ़े  Iran-US War: अमेरिका-ईरान टकराव के बीच खाड़ी देशों पर भी हमले, कुवैत का एयर डिफेंस सिस्टम दे रहा जवाब
  • Related Posts

    यूजीसी नेट का प्रवेश पत्र जारी, तुरंत इस लिंक से करें डाउनलोड, 22 से 30 जून तक परीक्षा

    Spread the love

    Spread the loveयूजीसी नेट जून सत्र की परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है। राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) ने परीक्षा के सभी निर्धारित दिनों के लिए…


    Spread the love

    फ्रॉड: 25 शादियां और करोड़ों की ठगी, यूपी में बड़े नेता का समधी निकला ठग, करोड़पति बनने की पूरी कहानी

    Spread the love

    Spread the loveयूपी के सीतापुर में मिश्रिख क्षेत्र के चंद्रावल गांव निवासी अनुज त्रिवेदी को महाराष्ट्र पुलिस ने ग्रेटर नोएडा से गिरफ्तार किया है। वैवाहिक विज्ञापनों के जरिये 25 महिलाओं…


    Spread the love