टॉफी मुट्ठी में, पोल में उतरा करंट और चूस गया मासूम का खून, बुझ गया इकलौता चिराग

मुरादाबाद में छह साल का इस्माइल घर के पास की दुकान से टॉफी लेने गया था। वहां से लौटते समय सड़क किनारे खड़े पोल को पकड़कर खड़ा हो गया। पोल में करंट था और मासू्म इस्माइल उसकी चपेट में आ गया।

परिवार वाले दिल्ली रोड स्थित अस्पताल लेकर भी पहुंचे लेकिन वहां मृत घोषित कर दिया गया। इस्माइल चार बहनों का इकलौता भाई था। उसकी मौत से परिवार में कोहराम मच गया है।

कटघर थाना क्षेत्र के छोटी मंडी निवासी इसरार हुसैन ई-रिक्शा चालक हैं। इसरार की चार बेटियां हैं और पांच साल का एक बेटा इस्माइल था। परिवार वालों का कहना है कि सोमवार की रात करीब आठ बजे इस्माइल अपने घर से पांच रुपये लेकर पास की दुकान से टॉफी खरीदने गया था। 

दुकान से लौटते समय उसने सड़क किनारे खड़ा एक पोल पकड़ लिया। इसी दौरान वह करंट की चपेट में आकर झुलस गया और दूर जाकर गिरा। इस हादसे से मौके पर अफरातफरी मच गई। इसरार, उसकी पत्नी और बेटियां भी घर से बाहर निकल आई।

परिजन बच्चे को झुलसी हालत में लेकर दिल्ली रोड स्थित निजी अस्पताल पहुंच गए जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया जाता है कि जब उसे घर वाले अस्पताल लेकर पहुंचे तो दो टॉफी उसके हाथ में ही थीं। एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि परिजनों ने बच्चे के शव का पोस्टमार्टम कराने से इन्कार कर दिया है।

बिजली वाले बोले…टेलीफोन का था पोल
कटघर बिजली स्टेशन के एसएसओ वीरेंद्र सिंह ने बताया कि जिस पोल की चपेट में बच्चा आया था वह पोल बिजली विभाग का नहीं बल्कि टेलीफोन का था। अब वहां करंट कैसे आया इसकी पूरी जानकारी नहीं है। वहीं लोगों का कहना है कि इस पोल के बगल में एक बिजली का खंभा है। हो सकता है कि उसका कोई तार इस पोल के संपर्क में आ गया हो।

और पढ़े  कौन हैं आराधना मिश्र मोना: बनाई गईं UP कांग्रेस की नई अध्यक्ष, नौ चुनाव जीत चुके इस 'अजेय नेता' की हैं बेटी

लोगों में बिजली विभाग के खिलाफ आक्रोश
छोटी मंडी में करंट से बच्चे की मौत की जानकारी मिलने पर मोहल्ले के लोग इकट्ठा हो गए और बिजली विभाग के खिलाफ हंगामा किया। लोगों का कहना है कि मोहल्ले के तीन खंभों में करंट उतर रहा है। इसकी शिकायत बिजली विभाग में की गई थी लेकिन बिजली विभाग के कर्मचारी और अधिकारियों ने कोई ध्यान नहीं दिया।

लोगों का कहना है कि बिजली विभाग की ओर से इस शिकायत को गंभीरता से ले लिया होता तो शायद बच्चा आज जिन्दा होता। मोहल्ले के फहीम, इमरान, मेहराजुद्दीन ने बताया कि यहां आए दिन हादसे होते रहते हैं। लेकिन विभाग ध्यान नहीं देता।

  • Related Posts

    बरेली: गैंगस्टर एक्ट का वांछित बदमाश कासिम खां मुठभेड़ में घायल, पैर में लगी गोली, साथी भी गिरफ्तार

    बरेली के फरीदपुर कस्बे में बीसलपुर रोड पर साठा पुलिया के पास बृहस्पतिवार सुबह पुलिस और बाइक सवार बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी फायरिंग में गैंगस्टर…

    अयोध्या- सेवा ज्योति यात्रा में शामिल होंगे BJP प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े

        भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित सेवा ज्योति यात्रा में सहभागिता करेंगे। यात्रा में…