अयोध्या- बीमारी से परेशान वृद्ध ने खुद का गला रेतकर की आत्महत्या, जांच कर रही पुलिस

 

 

अयोध्या में बीमारी से परेशान वृद्ध ने शनिवार सुबह चाकू से अपना गला रेत लिया। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। आगे की कार्रवाई की जा रही है।

 

बाबा बाजार थाना क्षेत्र की है। यहां के रहने वाले जुबेर अहमद के पिता इन्सान अली (60) एक साल से हाथ, पैर और कमर में तेज जलन की समस्या से पीड़ित थे। परिजनों ने उनका काफी इलाज कराया, लेकिन कोई राहत नहीं मिल रही थी।  इससे वह मानसिक रूप से भी परेशान रहने लगे थे। कई बार घर से चले जाते थे। आत्महत्या की कोशिश भी कर चुके थे।

बताया गया कि शनिवार सुबह करीब 5 बजे इन्सान अली ने घर में रखे सब्जी काटने वाले चाकू से अपना गला रेतकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

और पढ़े  अयोध्या- रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने किया अभिनंदन
  • Related Posts

    बरेली: गैंगस्टर एक्ट का वांछित बदमाश कासिम खां मुठभेड़ में घायल, पैर में लगी गोली, साथी भी गिरफ्तार

    बरेली के फरीदपुर कस्बे में बीसलपुर रोड पर साठा पुलिया के पास बृहस्पतिवार सुबह पुलिस और बाइक सवार बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी फायरिंग में गैंगस्टर…

    अयोध्या- सेवा ज्योति यात्रा में शामिल होंगे BJP प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े

        भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित सेवा ज्योति यात्रा में सहभागिता करेंगे। यात्रा में…