अयोध्या: नवनिर्मित घर में फंदे से लटका मिला युवक का शव, घरवाले बोले- हत्या की गई

अयोध्या में शनिवार की सुबह युवक का शव उसी के नवनिर्मित घर में फंदे से लटका मिला। घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना करके जानकारी ली। आगे की कार्रवाई की जा रही है।

घटना बीकापुर कोतवाली क्षेत्र के सराय खरगी महमद भारी गांव की है। मृतक की पहचान बब्बन यादव के पुत्र विनय यादव (27) के रूप में हुई है। उसका शव उसी के नवनिर्मित लेंटर पड़े घर के अंदर फंदे से लटकता मिला। मौके पर पहुंची पुलिस ने जानकारी जुटाई।

बताया गया कि मृतक चार भाइयों और दो बहनों में सबसे छोटा था। वह अभी अविवाहित था। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों ने युवक की हत्या किए जाने की आशंका जताई है। पुलिस प्रथम दृष्टया आत्महत्या का मामला मान रही है।

कोतवाल अमरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा।

और पढ़े  UP 5वां सबसे बड़ा निर्यातक राज्य: सीएम योगी बोले- 2017 के पहले नहीं थीं बुनियादी सुविधाएं और अवसर
  • Related Posts

    बरेली: गैंगस्टर एक्ट का वांछित बदमाश कासिम खां मुठभेड़ में घायल, पैर में लगी गोली, साथी भी गिरफ्तार

    बरेली के फरीदपुर कस्बे में बीसलपुर रोड पर साठा पुलिया के पास बृहस्पतिवार सुबह पुलिस और बाइक सवार बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी फायरिंग में गैंगस्टर…

    अयोध्या- सेवा ज्योति यात्रा में शामिल होंगे BJP प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े

        भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित सेवा ज्योति यात्रा में सहभागिता करेंगे। यात्रा में…