रोहतक- RTA के रिटायर्ड सचिव ने की आत्महत्या: पत्नी गई थी सैर करने, बुजुर्ग ने निगल ली सल्फास

शहर के छोटूराम नगर में शनिवार की शाम आरटीए विभाग रिटायर्ड सचिव सूरत सिंह ने जहरीला पदार्थ खाकर जान दे दी। उस समय पत्नी घर के बाहर सैर करने गई थी। रविवार सुबह पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल की और परिजनों के बयान दर्ज किए। हालांकि सूरत सिंह ने यह कदम क्यों उठाया, इसको लेकर परिजन भी कुछ बता पा रहे हैं।

 

पुरानी सब्जी मंडी थाने के एएसआई एवं मामले की जांच कर रहे प्रदीप ने बताया कि शनिवार देर शाम सूचना मिली कि छोटूराम कॉलोनी में बुजुर्ग 65 साल के सूरत सिंह ने सल्फास की गोली खा ली है। साथ ही उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। सूरत सिंह की पत्नी ने बताया कि वह तो बाहर सैर करने गई थी। वापस आई तो उसके पति अचेत मिले। उसने दोनों बेटों को पूरे मामले से अवगत कराया। बेटों के आने पर पुलिस ने रविवार सुबह एफएसएल एक्सपर्ट डॉ. सरोज दहिया को बुलाकर छानबीन करवाई। इसके बाद शव पीजीआई के डेड हाउस में ले जाया गया। दोपहर तक पोस्टमार्टम की प्रक्रिया चल  रही थी।

एक बेटा बहादुरगढ़ तो दूसरा गुजरात में करता है नौकरी
पुलिस को जांच में पता चला कि सूरत सिंह के तीन बच्चे हैं। इसमें दो बेटे व एक बेटी है। दोनों बेटे सरकारी नौकरी करते हैं। एक बेटा परिवार सहित बहादुरगढ़ तो दूसरा गुजरात में रहता है। कुछ समय पहले ही सूरत सिंह व उसकी पत्नी गुजरात में परिवार से मिलकर लौटे थे।

परिजनों ने नहीं बताई मानसिक परेशानी की वजह
मामले की जांच कर रही पुलिस का कहना है कि परिजनों ने बयानों में मानसिक परेशानी का कारण नहीं बताया। कहा है कि अज्ञात कारणों के चलते यह कदम उठाया है। मामले को हादसा मानकर कार्रवाई की गई है। -एएसआई प्रदीप, जांच अधिकारी।

और पढ़े  कनाडा का 300 सदस्यीय व्यापार दल आज भारत आएगा: 30 साल में सबसे बड़ा मिशन, कारोबार बढ़ाने की क्या है योजना?
  • Related Posts

    राजस्थान: क्रेशर-माइनिंग विवाद में खूनी संघर्ष, पूर्व विधायक अतर सिंह भड़ाना की मौत

    राजस्थान के भरतपुर जिले में क्रेशर प्लांट और माइनिंग लीज तक जाने वाले रास्ते को लेकर चल रहा करीब दो साल पुराना विवाद रविवार को हिंसक संघर्ष में बदल गया।…

    आज राम मनोहर लोहिया की पुण्यतिथि-: रक्षा मंत्री राजनाथ से लेकर सीएम योगी तक ने किया नमन, संघर्ष को किया याद

    स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और प्रखर समाजवादी चिंतक डॉ. राम मनोहर लोहिया की पुण्यतिथि पर देश के प्रमुख नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय मंत्री नितिन…