War: पायलट को बचाने में क्या ट्रंप को हुआ भारी नुकसान, C-130 मार गिराने के ईरानी दावे में कितनी सच्चाई?

Spread the love

मेरिका ने ईरान में लापता अपने पायलट को सुरक्षित बचा लिया है। हालांकि ऐसा लगता है कि इसके लिए अमेरिका को भारी कीमत चुकानी पड़ी है। दरअसल ईरान ने दावा किया है कि उन्होंने पायलट के रेस्क्यू में लगे अमेरिका के एक विमान सी-130 को निशाना बनाया है। ईरान ने कहा है कि दक्षिणी इस्फहान में अमेरिकी विमान को निशाना बनाया गया है।

अमेरिकी पायलट को बचाने में लगे विमान को गिराने का दावा
गौरतलब है कि हाल ही में ईरान ने अमेरिका को दो विमानों और एक हेलीकॉप्टर को निशाना बनाया था। इन्हीं में से एक विमान के एक पायलट का अमेरिका ने रेस्क्यू कर लिया था और दूसरे की तलाश जारी थी। उसी पायलट का रविवार को रेस्क्यू किया गया। ईरान का दावा है कि उसी पायलट के रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान अमेरिकी जहाज सी-130 को निशाना बनाया गया।

ईरान के मुंबई में तैनात महावाणिज्य दूतावास ने सोशल मीडिया पर साझा एक पोस्ट में लिखा, कुछ ही पल पहले एक अमेरिकी सी-130 सपोर्ट एयरक्राफ्ट को पुलिस की स्पेशल फोर्स ने भारी गोलीबारी कर गिरा दिया। स्थानीय सूत्रों ने बताया कि यह एक रिफ्यूलिंग विमान था।’

 

ईरानी संसद के स्पीकर मोहम्मद बाघेर गालिबाफ ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर पोस्ट की है। इस तस्वीर में एक तबाह विमान का मलबा दिखाई दे रहा है। ईरान का दावा है कि ईरानी पुलिस कमांडो टीम ने इस विमान को गिराया है। हालांकि अमेरिका ने ईरान के इस दावे को सिरे से खारिज किया है।

और पढ़े  दर्दनाक मौत- चिकन न बनने पर पति भड़का,पत्नी ने दरांती से उतारा मौत के घाट

अमेरिका ने दी पायलट को बचाने की जानकारी
इससे पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रविवार को अपने सोशल मीडिया पोस्ट में ईरान से अमेरिकी पायलट को बचाने वाले साहसिक ऑपरेशन की पुष्टि की। ट्रंप ने लिखा ‘हमने उसे बचा लिया! मेरे साथी अमेरिकियों, पिछले कुछ घंटों में अमेरिकी सेना ने इतिहास के सबसे साहसी खोज और बचाव अभियानों में से एक को अंजाम दिया। हमारे बहादुर क्रू मेंबर, जिन्हें आप सभी जानते हैं, अब पूरी तरह सुरक्षित हैं।’


Spread the love
  • Related Posts

    अधिकारियों ने पानी के संकट को लेकर मीटिंग कर रहे विधायक को पीटा, चश्मे तोड़े-कपड़े फाड़े

    Spread the love

    Spread the loveश्रीगंगानगर जिले के विधायक जयदीप बिहाणी के साथ कथित मारपीट का मामला सामने आया है। विधायक ने राजस्थान शहरी विकास निवेश कार्यक्रम के अधिकारियों पर हमला करने, कपड़े फाड़ने और…


    Spread the love

    ट्रंप का डबल अटैक-: ईरान पर नौसैनिक नाकेबंदी को बताया जीनियस, कहा- परमाणु हथियार छोड़े बिना नहीं होगी कोई डील

    Spread the love

    Spread the loveअमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के खिलाफ जारी अमेरिकी नौसैनिक नाकेबंदी को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने इसे जीनियस बताते हुए साफ कहा कि जब…


    Spread the love