Today Horoscope 05 APRIL 2026 आज इन राशि वालों के सितारे होंगे बुलंदियों पर और मिल सकते है बेहतर मौके, पढ़ें अपना दैनिक राशिफल।

 

मेष राशि-आज का दिन आपके जीवन में एक अलग ही चमक लेकर आता दिख रहा है। जैसे ही सुबह की शुरुआत होगी, आपको महसूस होगा कि भौतिक सुख-सुविधाओं में धीरे-धीरे वृद्धि हो रही है और मन भी हल्का और खुश रहेगा। प्रेम जीवन में तो मानो आज जादू सा घुला हुआ है। आप अपने साथी के साथ कुछ खास पल बिताने के लिए कहीं बाहर घूमने जाने का प्लान बना सकते हैं। लेकिन इसी बीच एक छोटी सी बात ध्यान रखने की है, अपने बच्चों की भावनाओं को समझना और उनका सम्मान करना आज आपके लिए बेहद जरूरी रहेगा।

वृषभ राशि –आज का दिन आपके चारों ओर एक खुशनुमा ऊर्जा लेकर आएगा, जैसे हर चीज अपने आप सही दिशा में बढ़ रही हो। कामकाज में आपकी रफ्तार इतनी तेज होगी कि आप खुद भी चौंक जाएंगे, खासकर कार्यक्षेत्र में आप अपने जूनियर्स से बेहतरीन तरीके से काम निकलवा पाएंगे। विदेश से जुड़े व्यापार करने वालों के लिए तो आज कोई ऐसी खबर आ सकती है, जो दिल को खुशी से भर दे। मन की कोई पुरानी इच्छा आज पूरी होकर आपको संतुष्टि का अहसास कराएगी।

 

मिथुन राशि-आज का दिन जैसे आपके लिए अधूरे कामों को पूरा करने का संकेत लेकर आया है। लंबे समय से जो काम टलते जा रहे थे, आज आप उनमें तेजी से आगे बढ़ेंगे और सफलता की ओर कदम बढ़ाएंगे। नए लोगों से मुलाकात होगी, और ये मुलाकातें भविष्य में आपके लिए नए रास्ते खोल सकती हैं। राजनीति या सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों को आज नई जगह जाने का अवसर मिल सकता है, जो उनके अनुभव को और समृद्ध करेगा।

और पढ़े  Today Horoscope 16 October 2026 आज खुल सकते हैं इन राशि वालों के लिए तरक्की के रास्ते, जानें आज का अपना राशिफल।

 

कर्क राशि – आज कामकाज के लिहाज से संतोषजनक परिणाम मिलेंगे। आपके प्रयासों की सराहना होगी और आत्मविश्वास भी बढ़ेगा। जीवनसाथी के साथ रिश्तों में मधुरता आएगी, जिससे घर का माहौल खुशनुमा रहेगा। पारिवारिक समस्याओं से राहत मिलने के संकेत हैं। निवेश के लिए कोई नई योजना आपको आकर्षित कर सकती है, लेकिन गोपनीय बातें ऑफिस में साझा करने से बचें।

 

सिंह राशि- आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। यदि आपके मन में किसी काम को लेकर कंफ्यूजन है, तो आप उसमें आप बिल्कुल आगे ना बढ़े। यदि आपने कोई लोन अप्लाई किया था, तो वह भी आपको मिल सकता है। परिवार में किसी धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन होने से माहौल खुशनुमा रहेगा। कोई कानूनी मामला यदि आपको लंबे समय से परेशान कर रहा था, तो वह भी समाप्त हो सकता है। आपको अपने कामों को लेकर योजना बनाकर चलना होगा।

 

कन्या राशि – आज का दिन आपके लिए इनकम को बढ़ाने वाला रहेगा। आप कुछ विशेष करने की कोशिश में लगे रहेंगे। परिवार के सदस्यों के साथ आप रोमांचक समय व्यतीत करेंगे। आपने यदि जीवनसाथी से कोई बात गुप्त रखी थी, तो वह उनके सामने उजागर हो सकती है। कार्यक्षेत्र में आपको कुछ शत्रुओं से सावधान रहने की आवश्यकता है। आपको वाहनों का प्रयोग सावधान रहकर करना होगा, नहीं तो कोई दुर्घटना हो सकती है। आपको  किसी दूर रह रहे परिजन की याद सता सकती है।

 

तुला राशि – आज का दिन आपके लिए धैर्य व संयम से काम लेने के लिए रहेगा। आपको अपने कामों में फायदा मिलेगा। कार्य क्षेत्र में आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। आपकी इनकम बढ़ने से आपको खुशियां मिलेंगी, लेकिन आप किसी को धन उधार देने से बचे। आप अपने घर किसी नये वाहन को लेकर आ सकते हैं। संतान आपसे किसी चीज की फरमाइश कर सकती है। आपको अधिकारियों से कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। लेनदेन से संबंधित मामलों में आप थोड़ा सावधानी बरते।

और पढ़े  Today Horoscope 14 October 2026 आज इन राशि वालों के लिए है शुभ संकेत, नौकरी और कारोबार में मिल सकती है सफलता, पढ़ें आज का दैनिक राशिफल।

 

वृश्चिक राशि- आज का दिन आपके लिए लंबे समय से रुके हुए कामों को पूरा करने के लिए रहेगा। कामकाज के प्रति आपको थोड़ा ध्यान देना होगा। जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य आपको भरपूर मात्रा में मिलेगा। पारिवारिक जीवन में खुशहाली बनी रहेगी। आप अपने शौक मौज की चीजों पर अच्छा खासा धन खर्च करेंगे। यदि आपको किसी नौकरी का ऑफर आए, तो आप उसमें थोड़ा सोच विचार कर ही आगे बढ़े। आपको किसी पुरानी गलती से सबक लेना होगा। परिवार में किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है।

 

धनु राशि- आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आप परिवार में छोटे बच्चों के साथ कुछ समय व्यतीत करेंगे, जिससे आपको यदि कोई टेंशन थी, तो वह भी दूर होगी। आप किसी यात्रा पर जाने की तैयारी कर सकते हैं। भाई व बहनों से आप कुछ पारिवारिक मामलों को लेकर बातचीत करेंगे। पैतृक संपत्ति को लेकर यदि कोई विवाद चले, तो आपको उसमें चुप लगाना बेहतर रहेगा। आप बिजनेस में अपनी योजनाओं में कुछ बदलाव करेंगे, जो आपके लिए अच्छे रहेंगे।

 

मकर राशि-आज का दिन मिला-जुला रहेगा, लेकिन समझदारी से आप हर स्थिति को संभाल लेंगे। कोई पुरानी बात सामने आ सकती है, जिससे थोड़ी असहजता होगी, पर परिवार का सहयोग मिलेगा। करियर या राजनीति से जुड़े लोगों को नई जिम्मेदारी मिल सकती है।

 

कुंभ राशि- आज आप प्रगति की ओर मजबूती से कदम बढ़ाएंगे। संतान या परिवार की ओर से कोई खुशखबरी मन को उत्साहित करेगी। पारिवारिक मामलों को बैठकर सुलझाना आपके रिश्तों को और मजबूत करेगा। विद्यार्थियों को मानसिक दबाव से राहत मिलेगी और ध्यान पढ़ाई में लगेगा। बिजनेस में अनुभवी व्यक्ति की सलाह आपको नई दिशा दिखाएगी।

और पढ़े  Today Horoscope 17 October 2026 आज इन राशि वालों का रहेगा भाग्य मजबूत, धन लाभ से लेकर नए बिजनेस के खुलेंगे रास्ते, जानें अपना राशिफल..

 

मीन राशि – आज का दिन छोटे-छोटे लाभों को पहचानने और उन्हें अपने पक्ष में करने का है। आपकी कार्य करने की गति तेज रहेगी और आप अपने कामों को समय पर पूरा करने में सफल रहेंगे। व्यस्तता के बावजूद आप परिवार के लिए समय निकालेंगे, जिससे रिश्तों में मधुरता बनी रहेगी। किसी पुराने मित्र से मुलाकात आपके चेहरे पर मुस्कान ला सकती है। राजनीति या सामाजिक क्षेत्र में आपको पहचान मिलने के संकेत हैं, लेकिन साथ ही कुछ नए विरोधी भी सामने आ सकते हैं।

 

  • Related Posts

    Today Horoscope 18 October 2026 आज इन 3 राशि वालों को मिल सकता है लाभ, धन के मामले में मिलेंगे अच्छे संकेत, पढ़ें आज का राशिफल।

    मेष राशि-आज सेहत को नजरअंदाज करना भारी पड़ सकता है, इसलिए अपनी देखभाल के लिए समय जरूर निकालें। भाई-बहनों का साथ आपको नई ताकत देगा और उनके सहयोग से कई…

    Today Horoscope 17 October 2026 आज इन राशि वालों का रहेगा भाग्य मजबूत, धन लाभ से लेकर नए बिजनेस के खुलेंगे रास्ते, जानें अपना राशिफल..

    मेष- आज दिल की भावनाएं कुछ ज्यादा ही गहराई से महसूस होंगी। किसी अपने की याद अचानक मन को भावुक कर सकती है, इसलिए अपनी निजी बातें हर किसी से…