पौड़ी गढ़वाल :पौड़ी अस्पताल में डायबिटीज के रोगियों को निशुल्क इंसुलिन की इंजेक्शन लगाए जायेंगे– डा धनसिह रावत

Spread the love

अब पौड़ी अस्पताल में डायबिटीज के रोगियों को निशुल्क इंसुलिन की इंजेक्शन लगाए जायेंगे। यह बात मा0 स्वास्थ्य मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने स्वास्थ्य विभाग की बैठक के दौरान कही।
प्रदेश के मा. चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा, उच्च शिक्षा, सहकारिता, प्रोटोकॉल, आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने विकास भवन सभागार में सोमवार देर सांय को प्रभारी जिलाधिकारी/ मुख्य विकास अधिकारी प्रशान्त कुमार आर्य, स्वास्थ्य विभाग तथा अन्य संबंधित अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। उन्होंने मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देशित किया कि कोविड-19 वेक्सीनेशन से वंचित रह गए व्यक्तियों को घर-घर जाकर टीकाकरण करवाना सुनिश्चित करें। जिससे 16 दिसम्बर 2021 तक दूसरा डोज का लक्ष्य पूर्ण हो सकेगा। कहा कि पंचायतीराज, ग्राम्य विकास तथा स्कूली शिक्षा की मदद लेकर स्वास्थ्य विभाग टीकाकरण करें। साथ ही उन्होंने सम्बंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि ब्लॉक वाइज जानकारी लेकर हिमांचल, मेघालय व तेलांगना पेटर्न पर कार्य करें। उन्होंने मुख्य विकास अधिकारी को निर्देशित किया कि सम्बंधित अधिकारी से बैठक कर टीकाकरण का चार्ड तैयार करें व गांव-गांव में निर्धारित तिथि के अनुरुप टीकाकरण करें।
मा. मंत्री डॉ. रावत ने आयोजित बैठक में मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देशित किया एएनएम, आशा व स्टाफ नर्स के माध्यम से घर-घर जाकर कोविड-19 टीकाकरण करवाना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि जनपद में 20 हजार लोगों का मोतिया बिंदु की जांच व चश्मे निशुल्क वितरण किया जाएगा। वाहन चालकों के आंखों के परीक्षण कराने के निर्देश दिए तथा उन्हें निशुल्क चश्मा भी देने को कहा। ताकि उन्हें वाहन चलाने में कोई असुविधा ना हो, जिस हेतू उन्होंने टैक्सी यूनियन के साथ वार्ता कर कैंपों के माध्यम से चालकों के आंखों का परीक्षण करने को कहा। साथ ही कहा कि 20 ब्लड डोनेशन कैम्प भी लगाए जाएंगे, जिससे ब्लड डोनेशन करने वाले लोग आगे आ सकेंगे व किसी को ब्लड की जरूरत पड़ने पर उसे ब्लड दिया जा सकेगा। उन्होंने क्षय रोग के बारे में जानकारी लेते हुए, रोगियों को औषधि के अलावा मिलने वाली खुराक की भी जानकारी ली। आशाओं की मानदेय समय पर ना पहुंचने पर कड़ी नाराजगी जाहिर करते हुए उन्होंने कहा कि समय पर आशाओं का मानदेय मिलना चाहिए लापरवाही की दशा पर संबंधित चिकित्सा अधिकारी के विरुद्ध कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।इस दौरान उन्होंने सम्बंधित अधिकारी को निर्देशित किया कि हर अस्पताल में एक एक सौ रेबीज इंजेक्शन हर समय उपलब्ध रहना जरूरी है।

और पढ़े  देहरादून: प्रदेश के श्रमिकों को बड़ी राहत, धामी सरकार ने न्यूनतम वेतन बढ़ाया, एक अप्रैल 2026 से होगा लागू

Spread the love
  • Related Posts

    देहरादून: CM धामी ने नवनियुक्त कार्मिकों को पत्र लिखकर दी शुभकामनाएं, जनसेवा में योगदान देने की भी अपील

    Spread the love

    Spread the loveमुख्यमंत्री  धामी ने बीते चार साल में सरकारी सेवा में चयनित हुए कार्मिकों को डिजिटल माध्यम से पत्र लिखकर उन्हें शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री धामी ने पत्र में कहा…


    Spread the love

    उत्तरकाशी: पीरुल प्लांट में लगी आग, दमकल के 2 वाहन मौके पर पहुंचे, कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू

    Spread the love

    Spread the loveउत्तरकाशी डुंडा विकासखंड के ग्राम चकोन में महावीर गंगाडी के पीरुल प्लांट में आग लग गई। फायर सर्विस की दो गाड़ी सहित टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *