बद्रीनाथ, चमोली : पूर्व केंद्रीय मंत्री साध्वी उमा भारती पहुँची बदरीनाथ धाम,भगवान बदरी विशाल के दर्शन,देश की खुश हाली और सुख समृधि की माँगी मनौती।

–पूर्व केंद्रीय मंत्री व भाजपा की वरिष्ठ नेत्री उमा भारती ने बदरीनाथ धाम पहुँच भगवान बद्री विशाल के दर्शन कर पूजा-अर्चना करते हुए आशीर्वाद लिया। वे इन दिनों बद्रीनाथ और केदारघाटी के भ्रमण पर पहुंची हुई हैं। सोमवार दिन में को उमा भारती गोपेश्वर चमोली से बद्रीनाथ धाम पहुंचीं। वहां पर उन्होंने भगवान श्री बदरीनाथ जी के दर्शन कर श्री हरि नारायण का आशीर्वाद लिया।

बद्रीनाथ मंदिर के मुख्य पुजारी रावल जी ने पूर्व केंद्रीय मंत्री की अभिषेक पूजा-अर्चना की। बता दें कि पूर्व केंद्रीय मंत्री उमा भारती पिछले कई वर्षों से प्रतिवर्ष यात्राकाल में बाबा केदार और बदरीनाथ धाम के दर्शन के लिए आ रही हैं।

बता दें की वर्ष 2016 में उन्होंने केदारनाथ धाम के कपाट बंद होने के बाद तीन दिन तक केदारपुरी में साधना भी की थी। पूर्व केंद्रीय मंत्री इन दिनों धार्मिक यात्रा भ्रमण पर हैं। वे यहां गढ़वाल हिमालय के मठ-मंदिरों का दर्शन कर रही हैं।

और पढ़े  अच्छी खबर: हरिद्वार को तीन रेल सेवाओं की सौगात, एक का हुआ विस्तार, 2 के संचालन काे मंजूरी
  • Related Posts

    जाम से हाहाकार: नैनीताल की बिगाड़ी यातायात व्यवस्था, डायवर्ट रूट से ज्योलीकोट पहुंचे पर्यटकों ने दिया धरना

    तीन दिन की छुट्टी के चलते नैनीताल में उमड़ी पर्यटकों की भीड़ का असर ज्योलीकोट मार्ग पर भी देखने को मिला। रविवार को ज्योलीकोट में लंबा जाम लगने से पर्यटक…

    उत्तराखंड / चंपावत: युवाओं को सौगात, डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ा, कुक्कुट पालकों को दो करोड़ की सब्सिडी, जानें..

    राज्य गठन के करीब 26 साल बाद पहली बार चंपावत जिले के बनबसा में मंत्रिमंडल की बैठक हुई। कैबिनेट बैठक में 24 प्रस्ताव पर चर्चा हुई। चुनावी वर्ष में सरकार ने…