नैनीताल / हल्द्वानी : प्रदेश के मुख्यमंत्री धामी अचानक पहुंचे अनुसूचित जाति के कार्यकर्ता के घर खाना खाने, लोग हुए हैरान ।

राज्य स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में बुधवार को हल्द्वानी पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राजपुरा स्थित अनुसूचित जाति के कार्यकर्ता नंद किशोर आर्य के घर जाकर भोजन किया। सीएम के लिए लौकी की सब्जी, रोटी, दाल-चावल और खीर परोसी गई। उन्हें कार्यकर्ता के घर खाना खाने जाते देख लोग देखते रह गए।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मिनी स्टेडियम में राज्य स्थापना दिवस के कार्यक्रम के बाद राजपुरा में नंद किशोर आर्य के घर पहुंच गए। इस दौरान जिलाध्यक्ष प्रदीप बिष्ट, विधायक राम सिंह कैड़ा, शंकर कोरंगा, अनिल कपूर डब्बू आदि मौजूद थे। नंद किशोर ने बताया कि वह पार्टी का सबसे छोटा कार्यकर्ता है और पेंटिंग के साथ मजदूरी का कार्य करता है। मुख्यमंत्री ने सुबह फोन कर उसके घर खाने की इच्छा जताई तो वह फूले नहीं समाया। 

इसके बाद परिवार के लोग तैयारी में जुट गए। नंद किशोर के अनुसार उसका मुख्यमंत्री से 1990 से संबंध है। पार्टी के लोग खासकर सीएम उसके घर आए यह उसके लिए सौभाग्य की बात है। उन्होंने मुख्यमंत्री से कुछ नहीं मांगा है।
हल्द्वानी के मिनी स्टेडियम में आयोजित उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे सीएम ने कहा कि युवाओं के विकास के लिए हल्द्वानी स्थित उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय में आईटी अकादमी बनेगी।

और पढ़े  चमोली: भालू के आतंक से बंगथल में मचा हड़कंप, दो गौशालाएं तोड़कर एक बैल को मार डाला, दो मवेशी घायल
  • Related Posts

    हेलिकॉप्टर हादसा : आज घटनास्थल पर पहुंचेगी एएआईबी और डीजीसीए टीम, दुर्गम पहाड़ियों में साक्ष्य जुटाना जटिल

    चमोली जिले के ज्योर्तिमठ क्षेत्र के चांई गांव और लामबगड़ के बीच पहाड़ी से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हेलिकॉप्टर की जांच के लिए विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो (एएआईबी) व डीजीसीए की टीम…

    टिहरी: जिले में नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई, 1.77 लाख की चरस के साथ पुलिस ने 2 आरोपी गिरफ्तार

    टिहरी जिले में नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए कैंप्टी पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से 708 ग्राम अवैध चरस बरामद हुई है, जिसकी…