अयोध्या- वाहनों से हटवाए गए अधिवक्ता स्टीकर

Spread the love

 

 

धिवक्ता मोनोग्राम के स्टीकर लगाकर चल रहे चारपहिया व दोपहिया वाहनों का निरीक्षण अभियान शुक्रवार को कचहरी के सामने राम पथ पर चलाया गया। फैजाबाद बार एसोसिएशन के अध्यक्ष कालिका प्रसाद मिश्रा की अगुवाई में चले निरीक्षण अभियान में कई वाहनों से अधिवक्ता मोनोग्राम का स्टीकर हटवाया गया।

 

इस दौरान ऐसे वाहन भी पाए गए जो अपने वाहनों में फर्जी तरीके से अधिवक्ता मोनोग्राम का स्टीकर चिपकाकर सवारी ढोने का काम करते हैं। कई ऐसे भी वाहन पाए गए जिनके दूर का कोई रिश्तेदार वकील है ,वाहन भी किसी अधिवक्ता के नाम नहीं है लेकिन वाहन के आगे व पीछे अधिवक्ता लिखाकर घूम रहे हैं। निरीक्षण के दौरान एक मोटर साइकिल पर अधिवक्ता व पुलिस दोनों लिखा हुआ पाया गया जिसे चेतावनी देकर छोड़ दिया गया। दोपहर एक घंटे से अधिक समय तक चले फर्जी अधिवक्ता मोनोग्राम चेकिंग से यह स्पष्ट संदेश दिया गया कि अब बिना अधिवक्ता हुए कोई भी अपने वाहन में अधिवक्ता मोनोग्राम लगाने के लिए एक बार जरूर सोचेगा।

वाहनों के निरीक्षण के दौरान अधिवक्ता संघ उपाध्यक्ष राजेश उपाध्याय,पूर्व अध्यक्ष सूर्य नारायण सिंह,अधिवक्ता राकेश मिश्रा,दिनेश सिंह,आलोक पांडेय, सोमनाथ तिवारी, प्रदीप चौबे, जितेंद्र श्रीवास्तव, राजीव शुक्ला, विवेक सिंह आदि मौजूद रहे।

लगातार चलेगा अभियान

– अधिवक्ता संघ अध्यक्ष कालिका प्रसाद मिश्रा ने बताया कि यह अभियान लगातार जारी रहेगा। शिकायत मिली थी कि टैक्सी वाहन, ई-रिक्शा तक में अधिवक्ता का मोनोग्राम लगाकर सावरी ढोने का काम किया जा रहा है। जिनका वकालत पेशे से कोई वास्ता नहीं है वह भी अपने वाहन में अधिवक्ता लिखाकर घूम रहे हैं। इससे अधिवक्ता समुदाय की बदनामी हो रही है जिसे रोके जाने का प्रयास आज किया है। यह अभियान आगे भी जारी रहेगा और ऐसे लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराकर कार्रवाई भी कराई जाएगी।

और पढ़े  किसान ने खुद को लगाई आग: तमाशबीन बने रहे अफसर, दरोगा बनाता रहा वीडियो, चहारदीवारी गिराने से रिश्वत तक की कहानी

Spread the love
  • Related Posts

    योगी सरकार का मेगा प्लान: UP में 120 लाख करोड़ निवेश का लक्ष्य, बनेंगे नए औद्योगिक हब

    Spread the love

    Spread the loveउत्तरप्रदेश को दस खरब डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने के लिए निवेश, जमीन, बुनियादी ढांचे और नीतिगत सुधारों पर फोकस किया गया है। अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास विभाग ने…


    Spread the love

    अयोध्या में मछली भोज पर बवाल, देश में नॉन-वेजिटेरियन कितने?

    Spread the love

    Spread the loveअयोध्या में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय के स्वागत कार्यक्रम में कथित मछली भोज को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। सावन और एकादशी के दिन हुए इस…


    Spread the love