Bihar- दरभंगा में 2 करोड़ की ज्वेलरी लूटी, दिनदहाड़े चार अपराधियों ने दिया घटना को अंजाम

रभंगा के नगर थाना क्षेत्र स्थित बड़ा बाजार में शुक्रवार को दिनदहाड़े एक बड़ी लूट की वारदात सामने आई है। बाइक सवार चार अपराधियों ने ‘प्रेम ज्वेलर्स’ नामक दुकान को निशाना बनाते हुए करीब दो करोड़ रुपये मूल्य के गहनों के साथ लगभग 20 लाख रुपये नकद लूट लिए और मौके से फरार हो गए। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और व्यापारियों में दहशत का माहौल बन गया।

 

इलाकों की घेराबंदी करअपराधियों की तलाश तेज
सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन हरकत में आया। एसएसपी जगुनाथ रेड्डी और डीआईजी मनोज तिवारी समेत कई वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटना की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने आसपास के इलाकों की घेराबंदी करते हुए अपराधियों की तलाश तेज कर दी है। साथ ही, आसपास की दुकानों और सड़कों पर लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज को खंगाला जा रहा है, ताकि अपराधियों की पहचान हो सके।

 

अपराधियों ने पहले से रेकी कर वारदात को दिया अंजाम
प्रारंभिक जांच में यह आशंका जताई जा रही है कि अपराधियों ने पहले से रेकी कर इस वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस ने दावा किया है कि जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। फिलहाल घटना को लेकर स्थानीय व्यापारियों में आक्रोश देखा जा रहा है।

पांच साल पहले भी हुई थी ऐसी ही लूट
बताया जाता है कि इसी इलाके में करीब पांच साल पहले लाट मार्केट स्थित संतोष लाट की दुकान ‘अलंकार ज्वेलर्स’ में भी दिनदहाड़े पांच करोड़ रुपये से अधिक की ज्वेलरी लूट ली गई थी। हालांकि, दरभंगा पुलिस ने बाद में इस मामले का उद्भेदन कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था।

स्थानीय लोगों ने क्या बताया?

और पढ़े  2026 कजरी तीज- आज रखा जाएगा कजरी तीज का व्रत, जानें पूजा विधि, शुभ मुहूर्त..

 

स्थानीय दुकानदार के.के. भगत ने बताया कि करीब आधा दर्जन बाइक सवार अपराधी प्रेम ज्वेलर्स में घुसे और दुकान में रखी ज्वेलरी बैग में भरने लगे। इस दौरान गेट पर खड़े दो अपराधी आने-जाने वालों पर नजर रखे हुए थे। उन्होंने बताया कि अपराधी उनके हाथ में पकड़े मोबाइल पर नजर बनाए हुए थे, जिससे वे किसी को फोन नहीं कर पा रहे थे। तभी उन्हें समझ में आ गया कि यह लूट की घटना है।

दुकान के मालिक ने क्या कहा?
प्रेम ज्वेलर्स के मालिक मनोज ठाकुर ने बताया कि उनका ज्वेलरी का होलसेल का कारोबार है। प्रतिदिन की तरह शुक्रवार को भी वे दुकान में बैठे थे। दोपहर में नकाब पहने चार अपराधी दुकान में घुसे और पिस्टल के बल पर करीब दो करोड़ रुपये की ज्वेलरी और 20 से 25 लाख रुपये नगद लूटकर फरार हो गए। उन्होंने बताया कि लूट की राशि और बढ़ भी सकती है, क्योंकि अभी पूरी गणना करने में समय लगेगा।

  • Related Posts

    हनुमान अंश: 31वें दिन 100 करोड़ पार, पहले 21 दिन में कमाए थे मात्र 12 करोड़, चौथे हफ्ते हुआ कैसा चमत्कार?

    फिल्म ‘हनुमान अंश’ सात अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म को रिलीज हुए आज करीब एक महीना हो गया है और इसी के साथ इसने अपने नाम एक…

    जालंधर में पकड़ा गया FBI का मोस्ट वांटेड ठग: अब अमेरिका ले जाने की तैयारी

    अमेरिका की जांच एजेंसी एफबीआई ने कहा है कि वह भारत में पकड़े गए अपने पांचवें ‘मोस्ट वांटेड फ्रॉडस्टर’ मनजीत सिंह बेदी को अमेरिका वापस लाने की प्रक्रिया पर काम…