रुद्रपुर: पांच सितारा होटल में बिजनेस पार्टनर के साथ रुकी महिला की संदिग्ध हालात में मौत, हत्या की आशंका

Spread the love

 

 

नैनीताल रोड स्थित पांच सितारा होटल में बिजनेस पार्टनर के साथ रुकी महिला की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। महिला की बहन ने हत्या का आशंका जताई है। पुलिस और फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल का मौका मुआयना किया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया है।

हनुमान मंदिर लोधी रोड नई दिल्ली निवासी ज्योति शर्मा (40) दिल्ली में अमित निवासी ग्राम जौनपुर थाना फतेहपुर बेरी छतरपुर दिल्ली के साथ रेस्टोरेंट चलाती थीं। दोनों बिजनेस पार्टनर थे। मंगलवार देर शाम ज्योति और अमित दिल्ली से कैंची धाम जाने के लिए निकले।

 

पुलिस के अनुसार बुधवार सुबह तड़के तीन बजे दोनों रुद्रपुर के नैनीताल राेड स्थित पांच सितारा होटल में पहुंचे और कमरा लेकर आराम करने चले गए।

पंतनगर सीओ डीआर वर्मा के अनुसार दोपहर डेढ़ बजे अमित होटल के रिसेप्शन पर पहुंचा और बताया कि उसे तुरंत डॉक्टर की जरूरत है। उसके साथ आई महिला बेहोश हो गई है। यह सुनकर होटल कर्मचारी दहशत में आ गए। उन्होंने 108 पर फोन किया।

इसके बाद ज्योति को जिला अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पंतनगर थानाध्यक्ष नंदन सिंह रावत मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी लेने के बाद शव पोस्टमार्टम हाउस भेजा। इसके बाद फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य एकत्र किए। पुलिस ज्योति की बहन के पहुंचने का इंतजार कर रही है। बृहस्पतिवार को शव का पोस्टमार्टम होगा। इधर, पुलिस अमित से भी पूछताछ कर रही है।

मौत की सूचना मिलने ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। आवश्यक कार्रवाई करने के बाद शव मोर्चरी में रखवाया है। मामले में अमित से भी पूछताछ की जा रही है। जल्द ही मौत के कारणों का खुलासा कर दिया जाएगा। – अजय गणपति, एसएसपी, रुद्रपुर

और पढ़े  Khanduri: हमेशा पार्टी के अनुशासित सिपाही रहे जनरल खंडूड़ी,कार्यकर्ताओं के सुख-दुख में हमेशा रहते थे साथ खड़े

Spread the love
  • Related Posts

    नैनीताल- पूजा कार्यक्रम के दौरान खाने में मिर्च ज्यादा होने पर हत्या का मामला, दोषी को उम्रकैद की सजा

    Spread the love

    Spread the loveनैनीताल के पहाड़पानी इलाके में पूजा कार्यक्रम के दौरान खाने में मिर्च से बिगड़ा स्वाद विवाद की वजह बन गया। बहस के दौरान आवेश में आकर ललित ने युवक…


    Spread the love

    हल्द्वानी- आईपीएल सट्टेबाजी के बड़े नेटवर्क का पुलिस ने किया भंडाफोड़, 2 भाइयों समेत 2 आरोपी गिरफ्तार

    Spread the love

    Spread the loveहल्द्वानी में आईपीएल सट्टेबाजी के बड़े नेटवर्क का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। एसपी सिटी मनोज कत्याल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में मामले का खुलासा करते हुए बताया कि…


    Spread the love